{"_id":"6ab971438780b56d540e066f","slug":"electricity-supply-could-not-be-restored-in-several-villages-repair-work-proving-to-be-an-arduous-task-basti-news-c-207-1-bst1001-167926-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कई गांवों में बहाल नहीं हो सकी बिजली, मरम्मत में छूट रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कई गांवों में बहाल नहीं हो सकी बिजली, मरम्मत में छूट रहा पसीना
विज्ञापन
रौतार पार मोहल्ले में क्षतिग्रस्त पोल को किया जा रहा ठीक। संवाद
बस्ती। चक्रवाती बारिश और तेज हवा से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को भी सामान्य नहीं हो सकी। कई गांवों में पेड़ और बिजली के पोल गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। निगम की टीमें दिनभर मरम्मत में जुटी रहीं, लेकिन जलभराव और कीचड़ के कारण काम में भी दिक्कत आ रही है।
परशुरामपुर क्षेत्र में संपर्क मार्गों से लेकर गांवों तक पेड़ गिरने और बिजली के तार व पोल टूटने से आपूर्ति बाधित है। जगह-जगह जलभराव के कारण जेसीबी भी प्रभावित स्थानों तक नहीं पहुंच पा रही है। बिजली न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जनरेटर पर निर्भरता बढ़ गई है। कस्बों में दुकानदारों के जनरेटर से मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। छात्र मयंक पांडेय, सरल मिश्र, रजनी दुबे और आयशी पांडेय ने बताया कि बिजली न होने से ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
टिनिच संवाद के अनुसार सल्टौआ उपकेंद्र के टिनिच फीडर से जुड़े गांवों में बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। 48 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। क्षेत्र में पेड़ गिरने से दो दर्जन से अधिक बिजली के पोल टूट गए हैं। तिनहरी गांव में लोग जनरेटर से मोबाइल चार्ज करते नजर आए।
विज्ञापन
-- -- -- -
पड़ियापार के फीडरों पर भी आपूर्ति ठप
मुंडेरवा। तेज आंधी और बारिश से कुरियार, चंगेरा-मंगेरा और बड़डाड़ फीडर समेत कई स्थानों पर पोल टूट गए हैं। मुंडेरवा उपकेंद्र से शनिवार शाम आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन पड़ियापार उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर आपूर्ति बहाल नहीं हुई। सुधीर दुबे, अनिल, अमित, विजय कुमार और नरेंद्र ने बताया कि बिजली न होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
-- -- --
14 फीडरों पर मरम्मत जारी
नगर बाजार। चौबाह उपकेंद्र क्षेत्र में क्षतिग्रस्त तार और पोल दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी दिनभर जुटे रहे। 14 फीडरों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। कई गांवों में रविवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता मनोज कुमार सरोज ने बताया कि खराब मौसम के कारण मरम्मत में परेशानी आ रही है।
-- -- -- --
शंकरपुर और देईसांड़ उपकेंद्र भी प्रभावित
बनकटी/लालगंज। लालगंज बाजार, महादेवा चौराहा, तेनुवा, बारीघाट बरतानिया, कोप, मंझरिया, रसूलपुर, भक्तृपुर, चकिया उर्फ बैरवा, अमाईपार, अमिलहा, सिसई पंडित, सिद्धनाथ, पगार, बानपुर, बनकटी, बखरिया और देईसांड़ समेत कई गांवों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। मरम्मत टीमें पेड़ों की टहनियां और झाड़ियां हटाकर फॉल्ट तलाश रही हैं। एसडीओ बनकटी ने बताया कि कई टीमें काम में लगी हैं और प्रभावित गांवों में आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
-- -- -- -- -
हर्रैया में 24 घंटे से अधिक रहा ब्लैकआउट
हर्रैया। मूसलाधार बारिश और तेज हवा से ग्रामीण क्षेत्र में कई पोल और लाइनें टूट गईं। शुक्रवार से ग्रामीण अंचल में बिजली आपूर्ति ठप रही। नगरीय क्षेत्र में भी 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली बाधित रही। मरम्मत के बाद रविवार दोपहर बाद कस्बे के कुछ मोहल्लों में आंशिक रूप से आपूर्ति बहाल हो सकी।
-- -- -- -- --
जुड़ईपुर में कच्चा मकान ढहा
हर्रैया थाना क्षेत्र के कोदई ग्राम पंचायत के जुड़ईपुर गांव में शनिवार को लल्लन प्रसाद का कच्चा छप्परनुमा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में परिवार के लोग सुरक्षित बच गए, लेकिन गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। एसडीएम हर्रैया उमाकांत तिवारी के निर्देश पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया गया है।