फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traffic remained at a standstill until midnight; vehicles crawled along the highway.

Basti News: आधी रात तक थमा रहा आवागमन, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

Mon, 28 Sep 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic remained at a standstill until midnight; vehicles crawled along the highway.
वाॅल्टरगज- बभनान मार्ग पर आमा चौराहे के पास गिरा नीम का पेड़। संवाद
बस्ती। आंधी-बारिश के चलते शनिवार को लखनऊ-गोरखपुर हाईवे समेत कई मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। कप्तानगंज-बस्ती के बीच हाईवे की एक लेन आधी रात तक बंद रही और वाहन धीमी रफ्तार से रेंगते रहे। रविवार को पेड़ और डालियां हटाए जाने के बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

कप्तानगंज और तिलकपुर के बीच दो स्थानों पर लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली लेन में पेड़ गिर गए थे। इससे शाम से ही आवागमन प्रभावित हो गया। एनएचएआई की टीम ने देर रात पेड़ काटकर हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। एक लेन से वाहनों को धीमी गति से निकाला गया।
विज्ञापन

बस्ती-महुली, बस्ती-मुंडेरवा, उमरा-हनुमानगंज और सोनहा-महनुआ मार्ग समेत कई संपर्क मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों की मदद से रविवार सुबह पेड़ और डालियां हटाकर रास्ते साफ किए गए। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आमा चौराहे पर 11 बजे हटाया पेड़
टिनिच। बभनान-वॉल्टरगंज मार्ग पर आमा चौराहे के पास पेड़ गिरने से रविवार को भी आवागमन प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सुबह करीब 11 बजे पेड़ काटकर हटाया गया, तब यातायात बहाल हो सका। टिनिच चौराहे के पास भी रात में नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग पर करीब 10 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पेड़ हटाए जाने के बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed