फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Paddy, sugarcane, and banana crops destroyed by rain and storms.

Basti News: बारिश-आंधी से धान-गन्ना और केले की फसलें तबाह

Mon, 28 Sep 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Paddy, sugarcane, and banana crops destroyed by rain and storms.
खजुरिया में तेज हवा व बारिश के बाद धराशायी केले का पौधा संवाद
बस्ती। तीन दिन से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बहादुरपुर में धान और गन्ने की फसल खेतों में गिरकर पानी में डूब गई, जबकि कप्तानगंज के खजुरिया मिश्र गांव में करीब 600 केले के पौधे जड़ समेत गिर गए। किसानों ने फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बहादुरपुर क्षेत्र के दौलतचक समेत आसपास के गांवों में धान की तैयार फसल तेज हवा के कारण खेतों में गिर गई। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण फसल डूब गई है। किसानों का कहना है कि धान में बालियां निकलने के बाद अच्छी उपज की उम्मीद थी, लेकिन बारिश और हवा ने फसल को नुकसान पहुंचा दिया। पानी जल्द नहीं निकला तो गिरी फसल के सड़ने की आशंका है। किसान रमेश वर्मा, राम कुमार, रामगोपाल दुबे, बाबूराम चौबे, भूपेंद्र नारायण पांडेय, रामदास चौधरी और हरिहर ने नुकसान का सर्वे कराकर राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कप्तानगंज विकासखंड के खजुरिया मिश्र गांव निवासी किसान प्रमोद चौधरी ने ढाई बीघे में करीब 600 केले के पौधे लगाए थे। पिछले 72 घंटे से जारी तेज हवा और बारिश से अधिकांश पौधे जड़ समेत जमीन पर गिर गए। किसान के अनुसार, इससे करीब 2.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से खेत का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के अन्य किसानों ने भी गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की बात कही है। दुबौलिया, महराजगंज, गनेशपुर, भानपुर, रुधौली, बहादुरपुर और मुंडेरवा क्षेत्र में धान, गन्ना, दलहन और तिलहन की फसल प्रभावित हुई है।
-----
तीन चीनी मिल क्षेत्रों में 42 से 74 फीसदी गन्ना प्रभावित
गन्ना विभाग के अब तक के सर्वे में बभनान चीनी मिल क्षेत्र में 42 प्रतिशत, मुंडेरवा में 45 प्रतिशत और रुधौली चीनी मिल क्षेत्र में 74 प्रतिशत गन्ना फसल प्रभावित बताई गई है। जिला गन्ना अधिकारी जगभान सिंह भदौरिया ने बताया कि 50 से अधिक टीमों ने सर्वे किया है। किसानों के गिरे गन्ने को 72 घंटे के भीतर उठाने से प्रभावित फसल का प्रतिशत कम हो सकता है।
----
अगेती धान में 40 फीसदी नुकसान
कृषि विभाग के प्रारंभिक सर्वे में अगेती धान की करीब 40 प्रतिशत फसल प्रभावित बताई गई है। विभाग के अनुसार जिले में धान का करीब 10 प्रतिशत हिस्सा अगेती फसल के रूप में है। दलहन और तिलहन में भी करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है।

कोट
फसलों के नुकसान का सर्वे जारी है। क्षति का आकलन कर किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी। तीन दिनों में जिले में करीब 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
-डॉ. बाबूराम मौर्य, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed