{"_id":"63066a1f971f4b0dd430fc87","slug":"two-hours-of-torrential-rain-brought-life-to-the-crop-basti-news-gkp448113428","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे की मूसलाधार बारिश से फसल को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे की मूसलाधार बारिश से फसल को मिली संजीवनी
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नगर बाजार में भरा बारिश का पानी।
- फोटो : BASTI
दो घंटे की मूसलाधार बारिश से फसल को मिली संजीवनी
मंगलवार रात नौ से 11 बजे तक हुई बढ़िया बारिश
मौसम विज्ञानी बोले- 24 घंटे में बारिश की संभावना
बस्ती। जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग के बीच मंगलवार रात नौ से 11 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे मुरझा रही फसल को संजीवनी मिल गई है। बारिश से किसान खुश हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जिले में करीब 13 मिली मीटर बारिश हुई है।
बारिश न होने से जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग हफ्तेभर से तमाम राजनीतिक व सामाजिक संगठन कर रहे हैं। दूसरी ओर से बारिश न होने से किसानों को लागत डूबने की चिंता सता रही थी। मंगलवार दोपहर बाद से बादल छा गए। जिले के कुछ हिस्सों में दोपहर दो बजे हल्की बारिश भी हुई। शाम करीब पांच बजे जिलेभर में हल्की बारिश हुई।
इसके बाद रात नौ से 11 बजे तक बढ़िया बारिश ने किसानों को गदगद कर दिया। प्रगतिशील किसान राममूर्ति मिश्रा बताते हैं कि बारिश बहुत अच्छी हुई है। यह धान और गन्ना की फसल के लिए खाद का काम करेगी। पौधों की बढ़वा और विकास में तेजी आएगी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि बारिश से वातावरण ठंडा होगा, जो फसल के विकास में सहायक है। उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। कहीं हल्की तो कही मध्यम बारिश होने की संभावना है।