फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two accused arrested, two stolen bikes recovered

Basti News: दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दो बाइकें बरामद

Fri, 26 May 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 26 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested, two stolen bikes recovered
परशुरामपुर। एसओजी के सहयोग से परशुरामपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं। इनमें एक शृंगीनारी मंदिर के पुजारी की बाइक चोरी का आरोपी भी शामिल है। उसे सीसीटीवी के जरिए पहचान करके पुलिस को सौंपा गया था। पुजारी की बाइक भी बरामद कर ली गई है। बरामद की गई दूसरी बाइक इसी थानाक्षेत्र के छपिया रोड से चोरी की गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को शृंगीनारी मंदिर के पुजारी लालजी पांडेय की बाइक चोरी हो गई थी। मंदिर के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर शाम 4 बजकर 38 मिनट पर एक युवक पुजारी की बाइक लेकर मंदिर परिसर से बाहर निकलते नजर आया। फुटेज से फोटो तथा वीडियो निकालकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर किसी ने आरोपी युवक की पहचान कर मंदिर के पुजारी को सूचना दी। पुलिस की मदद से बाइक चोरी करने वाले युवक को उसके घर से पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने घटना को कुबूल किया। उसके अपने साथी का भी नाम बताया और चोरी की बाइक भी बरामद करा दी।
विज्ञापन

इसके बाद एसओजी टीम की मदद से आरोपी आदित्य मिश्र निवासी चंदा चौबे परसपुर थाना पैकोलिया और प्रेम कुमार गौतम निवासी बेनीपुर ककरहिया थाना हर्रैया को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से चोरी की दो बाइक के अलावा एक मोबाइल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed