फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tubewell to be constructed and new pipeline laid at a cost of Rs 1.41 crore.

Basti News: 1.41 करोड़ से बनेगा नलकूप, बिछेगी नई पाइपलाइन

Sun, 27 Sep 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Tubewell to be constructed and new pipeline laid at a cost of Rs 1.41 crore.
बस्ती। शहर में पेयजल संकट से जूझ रहे बैरिहवां और बभनगांवा वार्ड के लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। रौता चौराहे के पास 1.41 करोड़ रुपये की लागत से नया नलकूप बनाया जाएगा। इसके साथ ही फौव्वारा तिराहे से रौता चौराहा और रौता चौराहा से नेहरू तिराहे तक नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। शासन से बजट जारी होने के बाद नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नलकूप निर्माण के लिए 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें बोरिंग और पंप हाउस का निर्माण शामिल है। फौव्वारा तिराहे से रौता चौराहा तक 40.81 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाई जाएगी। वहीं रौता चौराहा से नेहरू तिराहे तक पाइपलाइन बिछाने पर 60.75 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

बड़ेवन से कंपनीबाग तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुरानी पाइपलाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कटरा पानी की टंकी से बैरिहवां और बभनगांवा वार्ड में पेयजल आपूर्ति होती थी। पाइपलाइन टूटने के बाद इन इलाकों में आपूर्ति प्रभावित हो गई। करीब पांच माह से लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन घरों में निजी नल या मोटर की व्यवस्था है, वहां लोग किसी तरह काम चला रहे हैं। वहीं, सुविधा नहीं होने वाले परिवारों को दूसरे घरों से पानी लाना पड़ रहा है।

------
टेंडर के बाद जल्द शुरू होगा काम
नगर पालिका ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए नया नलकूप स्थापित करने और पाइपलाइन बिछाने की कार्ययोजना तैयार की थी। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ बजट भी जारी हो गया है। अब नगर पालिका टेंडर प्रक्रिया पूरी करा रही है। कार्य पूरा होने के बाद बैरिहवां और बभनगांवा वार्ड की करीब 10 हजार आबादी को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।
कोट
नलकूप और नई पाइपलाइन के लिए बजट आवंटित हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-अंगद गुप्ता, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed