फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Troubled father-son created a ruckus by lying on the road

परेशान पिता-पुत्र ने सड़क पर लेटकर किया हंगामा

Tue, 22 Jun 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Troubled father-son created a ruckus by lying on the road
जिला अस्पताल चौराहे पर पिता-पुत्र ने सड़क पर लेट कर किया प्रदर्शन। - फोटो : BASTI
परेशान पिता-पुत्र ने सड़क पर लेटकर किया हंगामा
विज्ञापन

बस्ती। शहर के जिला अस्पताल चौराहे पर मंगलवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब इलाज कराने पहुंचे पिता-पुत्र बीच सड़क पर आकर लेट गए। व्यस्ततम चौराहे की सड़क पर उनके लेट जाने से तैनात पुलिस कर्मी अवाक रह गए। कुछ देर के लिए वहां जाम लग गया। बाद में पहुंची कोतवाली पुलिस उन्हें समझा बुझाकर साथ ले गई।
दुबौलिया थानाक्षेत्र के रहने वाले दोनों लोगों ने बताया कि उन्हें विपक्षियों ने पीटा, मगर मुकामी पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही। जानकारी होने पर दुबौलिया पुलिस भी कोतवाली पहुंची और उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन देकर साथ ले गई।
विज्ञापन

दुबौलिया थाने के अवधूतनगर निवासी चंद्रहास पाल समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड सचिव बताए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि डीह की जमीन पर आरोपित कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर पीटा। इसमें उन्हें और परिजनों को चोट आई। थाना प्रभारी दुबौलिया विजय कुमार सिंह ने बताया कि बिना पुलिस को सूचना दिए वे इलाज कराने गए थे। उनसे तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed