फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tractor-trolley overturns out of control, teenager dies

Basti News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किशोरी की मौत

Sun, 21 Jan 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 21 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturns out of control, teenager dies
अंतिम संस्कार से लौटते समय दो ट्रैक्टर चालक लगाने लगे थे रेस
विज्ञापन

राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया थाने के भिउरा के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। रामजानकी मार्ग पर भिउरा के पास दाह-संस्कार से लौटते समय ओवरटेक करने के चक्कर में टैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ी किशोरी की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार चार अन्य लोग घायल हो गए।तीन का सीएचसी बहादुरपुर व एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुबौलिया पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को थाना क्षेत्र के चिलमा से शव का अंतिम संस्कार करने लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से सरयू नदी के चांदपुर घाट पर गए थे। लौटते समय दो ट्रैक्टर-ट्राॅली रामजानकी मार्ग भिऊरा के पास एक-दूसरे को ओवरटेक करने लगे। उसी समय अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। सड़क किनारे खड़ी 15 वर्षीय अंतिमा यादव निवासी भिउरा चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्राॅली पर सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल अंतिमा पुत्री राम सागर यादव को परिजन इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार घायलों को पीछे आ रहे परिजन इलाज के लिए सीएचसी बहादुरपुर ले गए। जहां पर 20 वर्षीय संदीप, 15 वर्षीय अंकुर, 18 वर्षीय रोहित निवासी चिलमा का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल राम प्रताप 60 वर्ष निवासी अरखापुर को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed