फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tractor trolley full of devotees overturned, one dead

श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी,एक की मौत

Thu, 07 Nov 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley full of devotees overturned, one dead
बस्ती में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से घायल महिला। - फोटो : BASTI
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत
विज्ञापन

विक्रमजोत/छावनी (बस्ती)। अयोध्या से परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को फोरलेन स्थित छावनी रामजानकी तिराहे पर पीछे से टैंकर ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर पलट गई। नीचे दबकर ट्रॉली सवार महिला 50 वर्षीय सेवका देवी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन एंबुलेंस मंगाकर घायलों को सीएचसी विक्रमजोत भिजवाया।
हादसे की सूचना पर सीओ हर्रैया शिवप्रताप सिंह भी विक्रमजोत सीएचसी पहुंच गए। सात घायलों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। करीब एक घंटे तक फोरलेन के एक साइड में यातायात बाधित रहा। क्रेन मंगाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाने के बाद यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के फेरसहन गांव के रामप्रसाद यादव की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर उनके और छपिया गांव के करीब 25 लोग बुधवार को परिक्रमा करने अयोध्या गए थे। बृहस्पतिवार को श्रद्धालु अयोध्या से लौट रहे थे। शाम करीब पौने सात बजे चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली रामजानकी मार्ग पर मोड़ने लगा। इस दौरान पीछे से टैंकर की जोरदार टक्कर लग गई। श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली रोड पर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। ट्रॉली में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल कप्तानगंज थाने के छपिया निवासी सेवका देवी (50) पत्नी फागू की मौके पर मौत हो गई। इसी गांव के ट्रैक्टर चालक रामप्रसाद, उनकी पत्नी अमरा, मुराली, विशंभर यादव, पत्नी कलावती, अभिषेक यादव, छपिया निवासी पल्टू, मझरिया की सुनीता समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed