फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three-tier Panchayat elections: 60,000 voters found duplicate during verification

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : सत्यापन में 60 हजार मतदाता मिले डुप्लिकेट

Thu, 26 Feb 2026 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three-tier Panchayat elections: 60,000 voters found duplicate during verification
बस्ती। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की भी तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया का द्वितीय चरण भी अब पूरा होने के कगार पर है। जिले के 1187 ग्राम पंचायतों में पुनरीक्षण कार्य के लिए 1235 बीएलओ लगाए गए हैं। जिनके द्वारा एक-एक मतदाता का सत्यापन कार्य किया गया। प्रथम चरण के पुनरीक्षण के बाद आयोग ने जिले के 6,52,188 मतदाताओं का सटीक विवरण न होने से इनके पुर्नसत्यापन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद पूरी टीम दोबारा सत्यापन में जुट गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सूची में जिले में कुल 29.50 लाख मतदाता शामिल हैं। पहले चरण के पुनरीक्षण में 6,52,188 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए। आयोग के निर्देश पर इनका दोबारा सत्यापन शुरू हुआ। 15 अप्रैल को ग्राम पंचायत के मतदाताओं की अंतिम सूची जारी होनी है। इसमें 50 दिन और शेष रह गए हैं। अभी तक पांच लाख मतदाताओं का सत्यापन कराया जा चुका है।
विज्ञापन

इसमें 4,30,980 मतदाता सही पाए गए हैं। 69,020 मतदाता सत्यापन में डुप्लीकेट पाए गए हैं। अब इन मतदाताओं को सूची से बाहर कर दिया जाएगा। इसके अलावा 1,52,188 मतदाताओं का सत्यापन होना अभी शेष हैं। इसके लिए 50 दिन का वक्त अभी शेष बचा है। जिम्मेदारों का दावा हैं कि मार्च तक सभी मतदाताओं का सत्यापन पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------

नामांकन पत्र लाने के लिए प्रयागराज भेजी गई टीम



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र का प्रकाशन करा लिया गया है। समय रहते इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन टीम बुधवार को प्रयागराज भेजी गई है। उम्मीद हैं कि अगले दिन नामांकन पत्रों का बंडल निर्वाचन कार्यालय में सुरक्षित कर लिया जाएगा। ब्लॉकवार इसका वितरण अगले महीने से किया जाएगा।

-----------



आरक्षण निर्धारण और चुनाव को लेकर ऊहापोह

गांव की राजनीति गरम हो गई है, संभावित उम्मीदवारों की चहल-पहल बढ़ गई है। गांवों में जोड़-तोड़ की राजनीति भी शुरू हो गई है। मगर चुनाव की अधिसूचना तो दूर अभी संभावित तिथि घोषित न होने पर लोग पीछे हट रहे हैं। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए आरक्षण निर्धारण प्रक्रिया भी अभी शुरू नहीं की गई है। इसके लिए शासन स्तर से गाइडलाइन आने का इंतजार किया जा रहा है। डीपीआरओ घनश्याम सागर का कहना है कि शासन से आरक्षण की गाइडलाइन मिलने के बाद यह प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी जाएगी। ब्लॉकों में ग्राम पंचायतों का जातिवार आंकड़ा बनाकर तैयार कर लिया गया है। नई गाइडलाइन मिलने के बाद उसके अनुकूल विभिन्न पदों के आरक्षण का निर्धारण होगा। अभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने के तिथि की कोई सटीक जानकारी शासन से नहीं दी गई है।




कोट

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची का सत्यापन कराया जा रहा है। अब लगभग डेढ़ लाख मतदाताओं का सत्यापन बचा हुआ है। इसे भी पूर्ण करा लिया जाएगा। 15 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। यह सूची सभी ब्लॉक मुख्यालय और बीएलओ को उपलब्ध कराई जाएगी। नामांकन पत्र भी मंगवाया जा रहा है।



-सुभाष सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed