{"_id":"68a233eefd823ef8cf0811e3","slug":"three-people-including-the-driver-were-injured-in-a-collision-between-two-bikes-basti-news-c-207-1-bst1004-142153-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो बाइकों की भिड़ंत में चालक समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो बाइकों की भिड़ंत में चालक समेत तीन घायल
Mon, 18 Aug 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। बस्ती महुली मार्ग पर लालगंज के किरकिरवा गांव के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी पहुंचाया गया। मथौली गांव निवासी पवन यादव व चित्राखोर निवासी सुनीता व उसके रिश्तेदार की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चित्राखोर गांव निवासी निवासी सुनीता पत्नी चंद्रप्रकाश अपने रिश्तेदार की बाइक से संतकबीरनगर के मुखलिसपुर से वापस आ रही थी। किरकिरवा गांव के पास बनकटी की तरफ से बाइक से जा रहे मथौली गांव के पवन यादव की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक चालक सहित सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सुनीता का दोनों पैर व रिश्तेदार का एक पैर टूट गया है जबकि सिर में गंभीर चोट आई है। दूसरे बाइक चालक पवन यादव के सिर में भी गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी बनकटी भेजा। संवाद