{"_id":"654fdb49d00f43a7e7031414","slug":"three-injured-in-collision-between-two-bikes-basti-news-c-207-1-sgkp1006-6928-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल
Sun, 12 Nov 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
कलवारी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के चमनगंज चौराहे पर शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कलवारी मुस्तहकम निवासी 22 वर्षीय सुदर्शन सिंह बाइक पर 13 वर्षीय समर सिंह को बैठाकर दवा लेने के लिए चमनगंज गए थे। वह चमनगंज पहुंचे ही थे कि टांडा की तरफ से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सुदर्शनके पैर में काफी चोट आई है। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी बहादुरपुर भिजवाया। डॉक्टर ने सुदर्शन, समर सिंह व अजय कुमार निवासी सीतामढ़ी बिहार की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सुदर्शन तथा समर सिंह की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया। संवाद