फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three cattle smugglers of Kushinagar arrested in encounter

Basti News: मुठभेड़ में कुशीनगर के तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Wed, 15 Jun 2022 10:15 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Jun 2022 10:15 AM IST
सार

बस्ती में पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक तस्कर को गोली लगी है, जबकि एक सिपाही के हाथों को गोली छू कर निकल गई है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक भागने में सफल रहा।

विज्ञापन
Three cattle smugglers of Kushinagar arrested in encounter
पुलिस मुठभेड़ में घायल तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती नगर थानाक्षेत्र के बक्सर और भौसिंहपुर के पास स्थित बाग में बुधवार तड़के थाना नगर पुलिस व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की संयुक्त टीम की कुशीनगर के पशु तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। वे पिकअप पर पशुओं को लाद रहे थे। जिसमें तस्करों की तरफ से पुलिस पर फायर कर दिया गया।
विज्ञापन


गोली एक सिपाही के हाथ को छूते हुए निकल गई। जबकि दूसरी गोली एसओ नगर धर्मेंद्र तिवारी के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी फायरिंग में एक पशु तस्कर शमशुलहुदा को गोली लगी और वह गिर गया। उसके तीन अन्य साथी भागने लगे। जिनमें दो को पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया मगर एक तस्कर भागने में सफल रहा। उनके पास से दो तमंचा कारतूस, पिकअप और चार गोवंशीय पशु बरामद किए गए।
विज्ञापन

 
गिरफ्तार तस्करों में शमशुलहुदा उर्फ शमशुदोहा निवासी ग्राम पिपराकनक थाना पटरेहवा जनपद कुशीनगर, अदालत निवासी ग्राम लटवा मुरलीधर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर और मैनुद्दीन निवासी ग्राम लटवा मुरलीधर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed