फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There was no respite from the scorching heat and heat stroke, the temperature remained at 42 degrees

Basti News: भीषण गर्मी और लू से नहीं मिली निजात, तापमान 42 डिग्री पर कायम

Thu, 15 Jun 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 15 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
There was no respite from the scorching heat and heat stroke, the temperature remained at 42 degrees
तेज धूप से परेशान छात्राएं।
भीषण गर्मी और लू से नहीं मिली निजात, तापमान 42 डिग्री पर कायम
विज्ञापन

बस्ती। भीषण लू और चिलचिलाती गर्मी का दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जिससे समूचा जन मानस व्याकुल रहा। दिन भर 30-32 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवाएं चलती रहीं। शाम छह बजे के बाद हवा की रफ्तार कम होने के बाद भी तापमान में कमी नहीं आई। रात नौ बजे भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। इस तरह बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बिपरजॉय तूफान के असर से रविवार-सोमवार को बादल छाने की उम्मीद है। इससे पहले तापमान में कमी आने की संभावना कम है। लगातार चल रही लू और भीषण गर्मी का सामान्य जनजीवन पर व्यापक असर देखा जा रहा है। लोगों को रोजमर्रा के काम में काफी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर में बाइक लेकर निकलने वालों को हो रही है। लू के थपेड़ों से उनकी चमड़ी झुलस जा रही है। मजदूरी करने वालों के लिए धूप में काम करना मुश्किल होता जा रहा है। गर्मी और उमस से गृहणियों को भोजन तैयार करने में काफी दिक्कत हो रही है। यहां तक कि घरों में पानी की टंकी का पानी भी खौलने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed