फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There was a flood of complaints related to land measurement

Basti News: भूमि पैमाइश से जुड़ी शिकायतों की रही भरमार

Sun, 07 Dec 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
There was a flood of complaints related to land measurement
भानपुर में संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्या सुनतीं डीएम और एसपी।
भानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार की दोपहर करीब 1:45 बजे पहुंची डीएम कृतिका ज्योत्सना और एसपी अभिनंदन ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 55 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर शिकायतों का निस्तारण कम होने सेे फरियादियों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वाधिक 38 मामले राजस्व विभाग से जुडे़ भूमि पैमाइश से संबंधित रहे, जबकि विकास विभाग के 8, पुलिस के 5, नगर पंचायत के तीन व कृषि विभाग का एक मामला शामिल रहा। मौके पर राजस्व संबंधी सिर्फ तीन शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 52 मामले संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर जांच कर निस्तारण के लिए सौंप दिए गए। असनहरा निवासी अरुण कुमार ने गांव में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग गई। डीएम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए बीडीओ रामनगर को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी अभिनंदन एसडीएम हिमांशु कुमार, परियोजना निदेशक राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, कृषि अधिकारी डाॅ. बीएल मौर्या, तहसीलदार सहित संबंधित जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed