फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There is a huge number of patients suffering from viral infections in the Jan Arogya Mela

Basti News: जन आरोग्य मेले में वायरल संक्रमण के मरीजों की भरमार

Mon, 21 Jul 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 21 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
There is a huge number of patients suffering from viral infections in the Jan Arogya Mela
नगरीय पीएचसी बरहदिया में मरीजों की जांच करते डॉ. सोनू कुमार।
बस्ती। जिले की 39 पीएचसी और कुछ सीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों की सेहत जांची गई। वायरल संक्रमण के मरीजों की भरमार रही। कहीं-कहीं डॉक्टर की कुर्सी खाली होने से मरीज लौट गए। नगरीय पीएचसी बरहदिया में डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि बुखार के मरीज अधिक आए। फार्मासिस्ट ने दवा बांटी। पीएचसी नरहरिया में डॉ. सोनू कुमार ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी में 14 मरीज ही आए। डॉ. शिप्रा शर्मा ने बताया कि सिर दर्द, बुखार, आंख में इंफेक्शन, त्वचा संबंधित मरीज आए। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. नीलम चौधरी ने बताया कि 12 मरीज ही आये। जगदम्बा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया। मरीजों में मौसमी बीमारियां अधिक दिखीं। बदन दर्द, फोड़ा, सिरदर्द के रोगी आए। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी बनकटी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला पर चिकित्सक पानी फेरते नजर आए और तीन बजे तक चिकित्सक की कुर्सी खाली रही। इससे मरीज बिना उपचार के निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

मरीजों का कहना था कि पीएससी-सीएससी दोनों है और आधा दर्जन डॉक्टर हैं, बावजूद इसके मेला से चिकित्सक दूरी बनाए हुए हैं। फार्मासिस्ट प्रेमचंद पांडेय ने बताया कि 20 मरीजों को दवा दिया गया। अंशिका, गीता शुक्ला ने बताया कि इलाज कराए बिना ही लौटना पड़ा।151 मरीजों की जांची सेहत: भानपुर। सीएचसी भानपुर क्षेत्र के तीन पीएचसी पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में 151 मरीजों की सेहत जांची गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि सर्दी, बुखार और खांसी के मरीज अधिक आए। सीएचसी पर 51, पीएचसी परसाकुतुब में 35, सगरा में 34 व करमहिया में 31 मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवभक्तों ने भद्रेश्वरनाथ में किया जलाभिषेक...गूंजता रहा हर-हर महादेव
बस्ती। सावन मास में शिवभक्त रोजाना शिव की आराधना में लीन हैं। रविवार को सुबह से ही शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। जलाभिषेक कर शिव से मंगलकामना की। जिले के प्रसिद्ध शिवमंदिर बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम में सुबह से ही जलाभिषेक और पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया था। दोपहर तक पूजन-अर्चन होता रहा। भक्तों के जयकारे से पूरा परिसर जयकारे से गूंज उठा। हर-हर महादेव के साथ श्रद्धालु मन्नतें मांगी। इसके अलावा दुबौला क्षेत्र के भारीनाथ, तिलकपुर शिवमंदिर में श्रद्धपूर्वक श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा की। कड़र, बरवाधाम और देवरिया शिवमंदिर में श्रद्धालु जुटे रहे।

शहर के तीन वार्डों में चला विशेष सफाई अभियान

बस्ती। शहरी क्षेत्र में रविवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मिश्रौलिया, नरहरिया, मकबूलनगर टोला में फॉगिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। नगर पालिका कर्मचारियों ने नालियों की सफाई करते हुए झाड़-झंखाड़ भी काटे गए। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि चेयरमैन नेहा वर्मा के निर्देशन में सफाई कार्य चल रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है। चोक नालियों के सिल्ट निकाले जा रहे हैं। बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed