फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The truck was going to trample the child going to Barat

बरात जा रहे बच्चे को ट्रक ने रौंदा

Sat, 22 May 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The truck was going to trample the child going to Barat
बरात जा रहे बच्चे को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर तकियाचक गांव के निकट शनिवार को दिन पौने ग्यारह बजे सड़क पार कर रहे छह वर्षीय मासूम दिव्यांश सिंह उर्फ शौर्य सिंह को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार बताया जा रहा है।
दिव्यांश बलरामपुर जिले के रेहरा थाना क्षेत्र के भैरवा गांव का रहने वाला था। वह पिता पिता दुर्गेश सिंह और बाबा शिव नरायन सिंह के साथ सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में शुक्रवार की शाम शादी समारोह में शामिल होने आया था। शनिवार को वह भी बरातियों के साथ बस से वापस गांव जा रहा था।
विज्ञापन

बरातियों से भरी बस तकियाचक गांव के पास पहुंचने के पहले ही रास्ते में ही खराब हो गई। सारे बराती नीचे उतरने लगे। इसी बीच दिव्यांश भी नीचे उतर कर सड़क पार करने लगा। उसी दौरान बस्ती की ओर से डुमरियागंज की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दिव्यांश को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक सोनहा अशोक कुमार सिंह को दी गई। उन्होंने मौके पर चौकी इंचार्ज असनहरा विनय कुमार सिंह व उपनिरीक्षक अखलाक अहमद और पीआरबी के साथ पुलिस टीम को भेजकर सड़क को खाली कराकर आवागमन सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed