फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for reinstatement of dismissed ambulance personnel

Basti News: बर्खास्त एंबुलेंस कर्मियों की सेवा बहाली की मांग

Tue, 29 Sep 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for reinstatement of dismissed ambulance personnel
बस्ती। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108/102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश की जिला इकाई ने बर्खास्त एंबुलेंस कर्मियों की सेवा बहाली की मांग की है। सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम के प्रतिनिधि और सीएमओ को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय ने कहा कि प्रदेश में करीब नौ हजार एंबुलेंस कर्मियों को वर्ष 2021 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। ये कर्मचारी वर्ष 2012 से एंबुलेंस सेवा में कार्यरत थे। कोरोना संक्रमण के दौरान उन्होंने जान जोखिम में डालकर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धाओं के रूप में सेवाएं दे चुके कर्मियों की दोबारा बहाली की जा रही है। ऐसे में बर्खास्त एंबुलेंस कर्मियों को भी सेवा में वापस लिया जाना चाहिए। 12 वर्षों के अनुभव और आयु सीमा को देखते हुए सभी कर्मियों को यूपीसीओएस में शामिल करने के साथ सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो दो अक्तूबर से लखनऊ में महात्मा गांधी के सत्याग्रह के मार्ग पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस दौरान अनुराग, राममणि, अनूप और मुनीष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed