फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The storm caused the downing of trees and poles, power outages, and damage to several vehicles.

Basti News: आंधी से पेड़ व पोल गिरे, बिजली गुल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Thu, 14 May 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The storm caused the downing of trees and poles, power outages, and damage to several vehicles.
बस्ती-महुली मार्ग के दसकोलवा में गिरे पेड़ की चपेट में आया नगर पंचायत अध्यक्ष का वाहन संवाद - फोटो : Archive
बस्ती। जिले में बुधवार की शाम में आई तेज आंधी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रुधौली में 33 केवी लाइन का पोल झुक गया तो बड़ेवन-बांसी मार्ग पर हर्दिया के पास ओवरहेड बोर्ड खंभे के साथ सड़क पर गिर गया। वहीं शहर के मालवीय रोड पर सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। बस्ती-महुली मार्ग के दसकोलवा में नगर पंचायत अध्यक्ष के वाहन पर पेड़ गिर गया। बारिश से कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव हो गया। कहीं से किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

बता दें कि शाम करीब चार बजे तेज आंधी के बाद धूल का गुबार उठा। अंधेरा छाने पर वाहन चालक लाइटें जलाकर आते-जाते दिखे। वहीं, बाद में तेज आंधी के बाद हुई बारिश के चलते बिजली की आपूर्ति पटरी से उतर गई। तेज हवाओं से होर्डिंग गिर गए। अधिकांश उपकेंद्र की आपूर्ति बंद किया गया। ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ की डालें लाइनों पर गिरने से तार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही खंभे भी गिर गए।
विज्ञापन

शहरी इलाकों में करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति को बहाल कर लिया गया। ग्रामीण इलाकों में शाम तक विद्युत निगम की टीमें आपूर्ति को बहाल करने में जुटी रही। करीब आधे घंटे तक चली आंधी व पानी से जन-जीवन भी अस्त-व्यस्त नजर आया। हालांकि, बारिश से गर्मी से राहत जरूर मिली, मगर पेड़ गिरने से, टीनशेड और छप्पर उड़ने से लोगों को नुकसान भी सहना पड़ा। कई राहगीरों की बाइक और कारें पेड़ की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर बाजार संवाद के अनुसार, तेज आंधी के कारण बड़ेबन-बांसी मार्ग पर लगा ओवरहेड बोर्ड गिर गया। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुई। राहगीर बाल-बाल बच गए। नगर बाजार में भी आंधी-पानी से सांसत हुई। कई टीनशेड उड़ गए। विद्युत निगम के सैकड़ों पोल गिरने से काफी नुकसान पहुंचा है। एसई बस्ती खालिद सिद्दीकी का कहना है कि पोल, तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। आंकलन कराया जा रहा है, आपूर्ति जल्द बहाल हो ऐसा प्रयास है।
---
आंधी आते ही छप्पर में लगी आग
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के टिकरिया साहूपार महसो में बुधवार की शाम करीब चार बजे तेज आंधी आते ही रिहायशी छप्पर में आग लग गई। देखते-देखते छप्पर पूरी तरह से जल गया। पीड़ित उमेश कुमार ने बताया कि छप्पर में रखा गेहूं, चावल, बर्तन, तख्त जल गया। कई अन्य घरेलू सामान जल गए। सूचना पर अग्निशमन टीम पहुंची।
---
बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष की वाहन पर गिरा पेड़
बनकटी। बुधवार की शाम में तेज आंधी व बारिश के चलते कई जगहों पर पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से विद्युत तार टूट गए। खंभे टूटे और ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिजली आपूर्ति व आवागमन प्रभावित हो गया। कई घरों के टीनशेड उड़ गए। शादी-विवाह वाले घरों में आंधी-बारिश से समस्या आ खड़ी हुई। देईसाड़, बानपुर मार्ग के पसड़ा राइस मिल के सामने पेड़ के साथ विद्युत तार गिरने से घंटों आवागमन के साथ विद्युत बाधित रही। वहीं देईसाड़ में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में जा रही नपं बनकटी अध्यक्ष वेदकला की गाड़ी पर दसकोलवा के निकट अचानक पेड़ गिर गया। हालांकि, वह बाल-बाल बच गई, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। संवाद
---
तेज आंधी में गिरे 33 हजार केवी के विद्युत पोल

रुधौली। बुधवार को शाम लगभग चार बजे आई धूल भरी तेज आंधी के चलते भानपुर तिराहे पर जर्जर हो चुके लोहे के दो विद्युत पोल गिर गए। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और विद्युत पोल कस्बा निवासी मुन्ना जायसवाल के मकान तक लटक कर रह गया, लेकिन पोल गिरने के कारण रुधौली विद्युत उपकेंद्र तक आने वाली विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। एसडीओ बीपी सिंह ने बताया कि ठेकेदारों से संपर्क किया जा रहा है प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द विद्युत पोल को ठीक करवा कर विद्युत आपूर्ति जारी की जा सके। बहरहाल विद्युत आपूर्ति दो दिनों तक बाधित रहने की आशंका है।

---
आंधी से सड़क पर गिरा आम का पेड़, 44 मिनट ठप रहा आवागमन
भानपुर। शाम चार बजे के करीब आई तेज आंधी और बारिश से बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मलपुरवा गांव के निकट सड़क किनारे आम पेड़ गिर गया। इससे 44 मिनट तक आवागमन बाधित हो गया। वाहनों की कतार दिखी। गनीमत रही जब पेड़ गिरा तो कोई वाहन व राहगीर वहां से नहीं गुजर रहे थे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed