{"_id":"6aa9a095add6731d9905163b","slug":"warning-of-action-against-negligence-in-the-disposal-of-public-grievances-received-on-igrs-basti-news-c-207-1-bst1006-166881-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आईजीआरएस पर आई जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आईजीआरएस पर आई जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
बस्ती। आईजीआरएस पर आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और अनावश्यक देरी पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, लंबित प्रकरणों और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर उपलब्ध अद्यतन आंकड़ों का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि वह गुणवत्तापूर्ण और शिकायतकर्ता के लिए संतोषजनक होना चाहिए।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती संदर्भों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें। कहा कि शासन स्तर से शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाता है। ऐसे में शिकायतों का प्रभावी समाधान होने पर शिकायतकर्ता संतुष्टि का फीडबैक देगा, जिससे जिले की रैंकिंग बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, एसडीएम प्रमोद कुमार, उमाकांत तिवारी, अहमद फरीद खान, राजेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव आदि मौजूद रहे।