फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The speed was fast, the bike riders were not wearing helmets

Basti News: तेज थी रफ्तार, हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार

Fri, 26 May 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 26 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
The speed was fast, the bike riders were not wearing helmets
दुर्घटना के बाद अस्पताल में जुटी भीड़ व पुलिस
बस्ती। बृहस्पतिवार रात महरीपुर-गायघाट गांव के बीच जब बाइक और स्कूटी में टक्कर हुई तो आसपास के करीब दो सौ मीटर दूर तक के लोग चौंक पड़े। बगल से गुजर रहे राहगीर ने बताया कि मानो कोई धमाका हुआ हो। फुटहिया से जाने पर सड़क के दाहिने तरफ जहां टक्कर हुई, वहां डिवाइडर नहीं बना है। लोग बताते हैं कि बस्ती की तरफ से आ रही बाइक की स्पीड 80-90 किलोमीटर से कम नहीं रही होगी। उस पर तीन लोग सवार थे। दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक पर सबसे पीछे बैठे युवक को उन पांचों में सबसे कम चोट लगी। लेकिन बाकी दो बाइक सवार और स्कूटी पर बैठे अधेड़ गिरने के बाद ज्यादा हिल-डुल भी नहीं सके। मौके पर ही तीनों लोगों ने दम तोड़ दिया था। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। एंबुलेंस बुलाकर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीनों युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन

----
गांव से भाई के घर जा रहे थे अरविंद सिंह
- नगर थानाक्षेत्र के प्रतापपुर निवासी अरविंद सिंह (55) परिवार सहित दिल्ली रहते थे। काफी वर्षों से वह प्राइवेट जॉब करते थे। परिवार में गांव पर भाई आदि का परिवार रहता है। गांव में परिवार में कुछ दिन पहले मुंडन संस्कार था। जिसमें शामिल होने के लिए वह पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली से आए हुए थे। उनके एक भाई मंडी समिति में तैनात हैं। वह अपने परिवार के साथ आनंद नगर कटरा में मकान बनवाकर रहते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे अरविंद सिंह अपनी पत्नी ऊषा सिंह को स्कूटी पर बैठाकर भाई के घर बस्ती जा रहे थे। रास्ते में यह घटना हो गई।
विज्ञापन

----- पुणे में टाइल्स का काम करते थे तीनों दोस्त
- बाइक हादसे में जान गंवाने वाले नगर थाने के बड़गोड़ा निवासी अभिषेक, वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के परसा जागीर निवासी कुलदीप और घायल अमरजीत में गहरी दोस्ती थी। करीब एक साल से यह तीनों पुणे में एक साथ रहकर टाइल्स लगाने का काम करते थे। अभी बुधवार को ही तीनों पुणे से घर आए थे। बृहस्पतिवार को अभिषेक पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के कोड़रा स्थित अपने ननिहाल गया था। वहां से लौटकर गनेशपुर गया, जहां उसके दोस्त कुलदीप और अमरजीत मिल गए। तीनों एक ही बाइक पर बैठकर अभिषेक के घर दावत खाने आ रहे थे। मगर रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। अभिषेक के परिवार में पिता के अलावा माता अनीता और दो भाई निखिल और अखिलेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed