फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The prostitution racket is linked from Ayodhya, Lucknow to Nepal

Basti News: अयोध्या, लखनऊ से लेकर नेपाल तक जुड़े हैं देह व्यापार गिरोह के तार

Wed, 10 Sep 2025 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The prostitution racket is linked from Ayodhya, Lucknow to Nepal
बस्ती। देह व्यापार गिरोह का तार अयोध्या, लखनऊ, गोरखपुर से लेकर नेपाल तक जुड़ा है। पिछले दिनों शहर के मड़वानगर से बड़े गिरोह पर कार्रवाई के बाद धंधेबाजों ने पैंतरा बदल दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि अब हाईवे के कुछ होटल, हाईवे से सटे सुनसान एवं शहरी क्षेत्र की घनी आबादी वाली कॉलोनियों में किराए के मकान में अनैतिक धंधा फल-फूल रहा है। गिरोह की मुख्य संचालक धंधेबाज महिलाएं हैं। उनके साथ कुछ पुरुष भी बताए जा रहे हैं। ग्राहकों की डिमांड पर लड़कियां बुलाई जाती हैं। जानकार बताते हैं कि लोकल पुलिस की भी इन धंधेबाजों से अच्छी सेटिंग रहती है।
विज्ञापन

दो दिन पहले देह व्यापार के धंधे से जुड़ा ताजा प्रकरण सामने आया तो पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। विद्यालय से नाराज होकर घर के लिए निकली 14 वर्षीय छात्रा रास्ते में गिरोह के हाथ लग गई थी। उसे फैजाबाद के एक मकान में रखकर ट्रक चालकों को बुलाकर कुकृत्य कराया गया। बाद में उसे एक ट्रक चालक ने बिहार बेचने के लिए ले जाने लगा। इसके पहले ही पुलिस ने आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। देह व्यापार गिरोह की संचालिका बस्ती की रहने वाली है। इसके खुलासे से यह स्पष्ट हो रहा है कि गिरोह से जुड़ा नेटवर्क अनजान युवतियों को गिरफ्त में लेकर आसपास के जनपदों में कैद कर दे रहा है। फिर शौकीनों को बुलाकर उनसे अच्छी खासी कमाई की जा रही है। अभी इस काले धंधे में संलिप्त जिले में कई गिरोह सक्रिय है। जिन तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनियों के बीच किराए के घरों में संचालित हो रहा धंधा: शहर के आधा दर्जन कॉलोनियों के बीच किराए के मकान में देह व्यापार कारोबार में संलिप्त कई महिला संचालिकाएं खुलेआम यह धंधा संचालित कर रही हैं। इनसे जुड़े दलाल लोकल थाना और चौकी पर अपनी गहरी पैठ भी रखते हैं।
जानकारों के अनुसार उन्हें अक्सर खाकी वर्दी के करीब मंडराते हुए देखा भी जाता है। जानकार बताते हैं कि हाईवे पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में देह व्यापार की एक संचालिका ने मकान बनवा रखा है। खबर है कि यहां गोरखपुर, लखनऊ से 6-7 की संख्या में युवतियां रोजाना पहुंचती हैं। मकान में कैमरा भी लगा है। शौकीनों के पहुंचने पर कैमरे से पहचान करने के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया जाता है।

रोडवेज से सटी एक कॉलोनी के कुछ नागरिकों का कहना है कि कॉलोनी के बीच एक किराए के मकान में रहने वाली एक महिला के यहां रोजाना दो- चार की संख्या में महिलाएं और युवतियां आती है। अनैतिक कार्य होने का अंदेशा होने के बाद भी लोग भय वश कुछ बोलते नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed