{"_id":"5a95a6fa4f1c1b514a8bbaf4","slug":"the-preparation-of-fore-birgade-incomplete","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की आहट, तैयारी अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की आहट, तैयारी अधूरी
basti
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
समस्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। फरवरी के अंतिम हफ्ते में गर्मी के तेवर दिखने लगे। तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं, करीब पांच क्षेत्रों में हुई आग की घटनाओं से कई की गृहस्थी भी जल चुकी है। आग की घटनाओं से लोगों को डर सताने लगा है। फायर विभाग भी पहली मार्च से 30 जून के बीच होने वाली चौकसी के लिए कमर कसने में लगा है। लेकिन फायर विभाग के संसाधन ऐसे नहीं हैं जो कि जिले की 26 लाख आबादी को आश्वस्त कर सकें।
न फायर मैन, न दुरुस्त गाड़ी
जिले के 7309 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में कहीं से भी आग की आफत की गुहार पर पहुंचना चुनौती है। चार तहसील, 14 ब्लॉक के 1245 ग्राम पंचायतों के करीब पांच हजार गांव-मजरों तक पहुंचने के लिए रोड के अलावा कई समस्याएं आती हैं। इसमें पानी की सहज उपलब्धता और पहुंचने तक के रास्ते मुख्य हैं। दूसरे संसाधनों की उपलब्धता में तीन फायर टेंडर, एक वाटर माउजर और तीन छोटे वाहन हैं, जिनमें दो बोलेरो और एक जीप शामिल है। फायरमैन की संख्या 10 से 21 तो हो गई लेकिन वाटर पंप सिर्फ सात ही मौजूद हैं। इनमें से एक भी फेल हुआ तो मुसीबत खड़ी हो जाएगी।
ये हैं संसाधन, इसकी दरकार
फायरमैन- 21, नियतन 21
लीडिंग फायर मैन- दो, नियतन- तीन
मुख्य अग्नि शमन अधिकारी एक
फायर चालक- पांच
जिले पर एक नजर
तहसील- चार
विकास क्षेत्र- 14
क्षेत्रफल- 7309 वर्ग किमी
कुल आबादी- 26 लाख
थाना- 16
फायर स्टेशन- एक
सीजनल फायर स्टेशन- 4 (हर्रैया, रुधौली, कलवारी, मुंडेरवा)
खुद रहें सतर्क, ताकि हो सके सुरक्षा
हवा का रुख देखकर आग जलाएं।
बच्चों को माचिस आदि से न खेलने दें।
चूल्हे की राख पूरी तरह से बुझाए बिना न फेंके।
शादी समारोह में चूल्हा ऐसी जगह जलवाएं जहां हवा न हो।
घर, दुकान, संस्थान आदि में उपकरण लगाएं।
ज्वलनशील वस्तुओं के पास बालू की बाल्टी रखें
जलती बीड़ी-सिगरेट कहीं न फेकें।
घटना होने पर तुरंत फायर सर्विस की मदद लें।
यह कहते हैं अधिकारी
अग्निकांड की किसी भी घटना से निपटने के लिए विभाग तैयार है। अभी आग का सीजन एक मार्च से शुरू होने जा रहा है। रही बात तैयारियों की तो वह करीब-करीब पूरी है। चालकों के प्रशिक्षण के लिए उच्च स्तर पर कवायद चल रही है। तहसीलों पर समय से संसाधन मुहैया करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- मंगेश कुमार, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी
जरूरत पर इन नंबरों पर करें संपर्क
पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर
पुलिस कार्यालय- 05542-246309, 05542-246904
9454418368, 9454400261, 9454401036
फरवरी 2018 में आग की घटनाएं
26 फरवरी को कुदरहा ब्लॉक के इस्माइल पुर और मटियरिया गांव में आग लगी। इसमें चार छप्पर के घर जल गए।
26 फरवरी को ही लालगंज के चंद्रकांत के छप्पर में आग लग गई। इसके नीचे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान बनाने केे लिए रखी 20 बोरी सीमेंट और 30 हजार नकद जलकर राख हो गया।
19 फरवरी को शहर के गांधीनगर स्थित जस्ट फॉर यू रेस्टोरेंट के किचेन में आग लगी थी।
15 फरवरी को कटरा आईटीआई के सामने स्कूल वैन में आग लगी थी। बच्चे बाल-बाल बचे थे।
08 फरवरी को दोपहर विक्रमजोत ब्लॉक के बढ़ौरा राजारामपुर में पांच किसानों का 12 बीघा गन्ना जल गया। खेत के ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन में तार शॉर्ट होने से आग लगी थी।