फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The e-rickshaw driver took out 20,000 from his pocket.

Basti News: ई-रिक्शा चालक ने जेब से निकाल लिए 20 हजार रुपये

Mon, 15 Jun 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The e-rickshaw driver took out 20,000 from his pocket.
बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र में दक्षिण दरवाजा के निकट दवा खरीदने आए एक व्यक्ति के जेब से ई-रिक्शा चालक ने 20 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद पीड़ित को जगदीशपुर गांव के पास उतारकर भाग निकला। पीड़ित व्यक्ति ने अस्पताल चौराहे पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सबदर अली ने तहरीर देकर बताया कि वह दक्षिण दरवाजा के पास दवा खरीदने आए थे। दवा खरीदने के बाद ई-रिक्शा से दिन में एक बजे घर के लिए लौट रहे थे। रास्ते में ई-रिक्शा चालक की निगाह उनके कुर्ते के जेब पर पड़ी। उसने जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए और बहाना बनाकर बस्ती-कैली मार्ग पर उन्हें उतार दिया और ई-रिक्शा चालक सोनूपार की तरफ भाग निकला। कुछ देर बाद उन्होंने जेब में हाथ डाला तो रुपया गायब देख उनके होश उड़ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed