{"_id":"67d5c911c197654164054e23","slug":"the-dead-body-of-a-married-woman-was-found-hanging-from-a-fan-in-her-maternal-home-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133429-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मायके में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मायके में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव
Sun, 16 Mar 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र में बभनान-हर्रैया मार्ग पर बैरिहवा तिराहे के पास स्थित एक मकान में 25 वर्षीय महिला का शव पंखे में बंधे फंदे से लटका मिला। वह अपनी मां के पास रहने आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, पैकोलिया गांव के निवासी स्व. राणा प्रताप सिंह हर्रैया-बभनान मार्ग पर पैकोलिया थाने के बैरिहवा तिराहे पर दो कमरे का मकान बनाकर रहते थे। उनकी बेटी शिवांगी सिंह (25) की शादी वर्ष 2019 में वाॅल्टरगंज थानाक्षेत्र के लबड़ापुर गांव निवासी सचिन शाही पुत्र आद्या सिंह के साथ हुई थी।
उसका एक चार साल का बेटा भी है। शिवांगी का पति हरियाणा के पानीपत में रोजी-रोटी के सिलसिले में रहता है। परिवार के लोगों ने बताया कि शिवांगी की तबीयत खराब रहती थी। इसके इलाज के लिए वह करीब आठ माह से बहराइच जनपद के नानपारा में अपनी मौसी के पास रह रही थी। करीब 20 दिन पहले शिवांगी अपनी मां सीता सिंह के पास चली आई थी।
विज्ञापन
उसकी मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह कुछ तनाव में थी। रात को भोजन करने के बाद परिजन सो गए। देर रात करीब डेढ़ बजे मां सीता सिंह ने उसे जागते देखा था। इसके बाद भोर करीब पांच बजे बजे फिर मां जगी तो शिवांगी पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना पर पति भी वहां से रवाना हो चुका है।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।