फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body was buried after strangulation

Basti News: गला दबाकर हत्या के बाद दफनाया गया था शव

Sat, 08 Feb 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 08 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The body was buried after strangulation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुधौली। सुगिया गांव में 29 जनवरी को महिला की मौत गला दबाने से हुई थी। शव कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया था। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने महिला के पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, पांच पहले महिला को गांव का मो. इस्लाम भगा ले गया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो लड़की के पिता ने रुधौली थाने में इस्लाम पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लड़की अपने परिवार में चली गई थी। जेल से रिहा होने के बाद मो. इस्लाम उसे दोबारा साथ रख लिया। इसके बाद से परिवार के लोगों ने लड़की से नाता तोड़ लिया था।
विज्ञापन

दोनों से चार वर्ष का बेटा और एक वर्ष की बेटी है। 29 जनवरी की दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद मो. इस्लाम ने कब्रिस्तान में उसके शव को दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह गर्भवती थी। मौत को लेकर गांव में लोग तरह-तरह की चर्चा करते हुए मौत को लेकर संदेह जताने लगे। पुलिस को जानकारी हुई तो एसएचओ ने उच्चाधिकारियों से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी।
एसएचओ विजय कुमार दुबे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस्लाम पर केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed