{"_id":"682e1f78494e23e46008d816","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-floating-in-the-kuano-river-basti-news-c-207-1-sgkp1006-136929-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कुआनो नदी में उतराया मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कुआनो नदी में उतराया मिला युवक का शव
Thu, 22 May 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 22 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थानाक्षेत्र के चंदो गांव के करीब कुआनो नदी में करीब 30 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के गांवों के साथ ही जिले के सभी थानों व सोशल मीडिया की मदद से शिनाख्त का प्रयास कर रही है। शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी भिजवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, चंदो गांव के ग्रामीण सुबह नदी की तरफ गए तो एक 35 वर्षीय युवक का शव नदी में उतराया देखा। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। युवक पैंट-शर्ट पहने हुए था।
इसी बीच सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह मौके पहुंच गए। उन्होंने गोताखोरों के मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से काफी प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से गुमशुदा हुए व्यक्तियों की सूचना मांगी है। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से भी शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।