फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a middle-aged man was found hanging from a noose in the room

Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

Thu, 11 Sep 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The body of a middle-aged man was found hanging from a noose in the room
घटना की सूचना पर घर के पास जुटे स्थानीय लोग।संवाद - फोटो : बेवर बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
रुधौली। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के बालेश्वरी नगर वार्ड में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव छत के कुंडे में गमछे के सारे लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी हासिल कर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

नगर पंचायत बालेश्वरी नगर के महेंद्र नाथ मिश्र उर्फ शिव विलास पुत्र का परिवार लेदवा गांव में रहता है। महेंद्र नाथ के बड़े भाई भोलानाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर महेंद्र नाथ मिश्र बिना खाना खाए घर में दरवाजा बंद करके सोए थे। उनकी मां ज्ञानमती मिश्रा ने बेटे को खाना देने के लिए कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन

बुधवार सुबह फिर मां ज्ञानमती मिश्रा खाना लेकर गईं और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला, जिससे अनहोनी की आशंका जताते हुए इसकी जानकारी ननिहाल गए महेंद्र नाथ के बेटे अभिनव को दी। वह सुबह अपने मामा सर्वेश कुमार के साथ घर पहुंचा और दरवाजा खोला तो महेंद्र नाथ का शव लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई भोलानाथ मिश्र ने बताया कि महेंद्र नाथ मिश्रा उर्फ शिव विलास की पत्नी एक बेटी व बेटे को लेकर सोनहा थाना क्षेत्र के लेदवा में लगभग 10 वर्षों से रहती है। प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed