फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers of private schools staged a sit-in at the DIOS office.

Basti News: डीआईओएस कार्यालय पर अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने दिया धरना

Sun, 03 May 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Teachers of private schools staged a sit-in at the DIOS office.
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने प्रदेश एवं जनपद स्तर पर लंबित समस्याओं को लेकर शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान समस्याओं को लेकर नारेबाजी की गई और आर-पार के संघर्ष की चेतावनी दी गई। संघ के जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक, प्रधानाचार्य और कर्मचारी संगठित होकर अपने शैक्षिक दायित्वों की पूर्ति करने के साथ सरकार के शिक्षक विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करें। यदि समाज का जागृत शिक्षक वर्ग ही कुंठित रहेगा तो इसका असर राष्ट्र के भविष्य को प्रभावित करेगा। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों का एक लंबा संघर्ष का दौर रहा है। जिसके बल पर आज ये शिक्षक सम्मान के साथ अपनी नौकरी कर पा रहे हैं। वरना एक तरफ प्रबंधकीय व्यवस्था का दंश एवं दूसरी ओर सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न शिक्षक विरोधी अभियान के बीच में शिक्षक समुदाय पिसकर रह जाता। शिक्षकों की लड़ाई लड़ने वाले स्व. ओम प्रकाश शर्मा की दूरदर्शिता एवं नेतृत्व क्षमता के बल पर शिक्षकों ने अपनी मांग पूरी करने के लिए सरकारों को मजबूर किया है। अंत डीआईओएस को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया गया। इस मौके पर डॉ. विकास भट्ट कामिल, रामगोपाल यादव, सर्वेंद्र नारायण द्विवेदी, वेद प्रकाश द्विवेदी, विनोद कुमार पाठक, राधाकृष्ण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed