फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   TB was confirmed in 480 patients after sample testing.

Basti News: सैंपल जांच में 480 मरीजों में हुई टीबी की पुष्टि

Fri, 01 May 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
TB was confirmed in 480 patients after sample testing.
बस्ती। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी के लापता रोगियों को खोजने, टीबी से होने वाले मृत्यु को कम करने और टीबी से नए व्यक्तियों को संक्रमित न होने के प्रयासों में तेजी लाने के लिए जिले में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चल रहा है। 15183 व्यक्तियों का एक्स-रे हुआ। 3255 सैंपल लिए गए, जांच में 480 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि मुख्य उद्देश्य हाईरिस्क गांव को चिन्हित करते हुए आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन करके हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से जांच, एचआईवी जांच, हीमोग्लोबिन, मधुमेह, बीपी जांच, बीएमआई कैलकुलेट करके अलक्षणिक व्यक्तियों के एक्स-रे के फाइंडिंग के आधार पर नाॅट आदि जांच कराते हुए अधिक से अधिक छिपे हुए क्षय रोगियों को खोजकर इलाज पर लाना है। इसमें चिकित्साधिकारी, एक्स-रे टेक्नीशियन, डाटा इंट्री ऑपरेटर, सीएचओ, एएनएम, एलटी, एमपीडब्लू, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के जरिये आयुष्मान आरोग्य शिविर में आये लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक सेवायें प्रदान की जा रही हैं। शिविर तक लोगों को पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधान, कोटेदार, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, आशा, आंगनबाड़ी द्वारा पे्ररित किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीटीओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि 24 मार्च से 28 अप्रैल 2026 तक 15183 व्यक्तियों का एक्स-रे कराया गया। 3255 लोगों का सैंपल एकत्र किया गया। 480 मरीजों को खोजा गया। जिनके घर के सदस्यों में टीबी के लक्षणों की स्क्रीनिंग करते हुए यदि घर के सदस्य में टीबी की बीमारी पाई जाती है तो टीबी की दवा चलाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed