फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Surrounded by being accused of being a child thief, released when police arrived

Basti News: बच्चा चोर बताकर घेरा, पुलिस के पहुंचने पर छोड़ा

Thu, 11 Sep 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Surrounded by being accused of being a child thief, released when police arrived
लालगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के हथियांव खुर्द उर्फ डूड़ी गांव के पास बुधवार दोपहर बोलेरो से पहुंचे पांच भगवाधारी साधुओं को ग्रामीणों ने रोक लिया।
विज्ञापन

लगातार हो रही चोरियों के बीच अचानक गांव में साधुओं के पहुंचने से लोग सकते में आ गए।
कुछ लोगों ने शक जताते हुए पूछताछ शुरू की। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। लोग बच्चा चोर का शक जताते हुए हमलावर होने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

कुछ ही देर में एसएचओ संजय कुमार पहुंच गए। कुछ लोग साधुओं की पिटाई करने के लिए बढ़ने लगे। मौके की नजाकत समझते हुए पुलिस ने भीड़ का वीडियो बनाना शुरू किया तो लोग धीरे-धीरे इधर-उधर होने लगे। साधुओं काे भीड़ से बचाकर पुलिस थाने ले गई और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed