{"_id":"62e6c63c665fb03d66768dde","slug":"superviser-association-constituted-basti-news-gkp4456064128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामिनी अध्यक्ष, कुमुद बनीं सुपरवाइजर एसोसिएशन की मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामिनी अध्यक्ष, कुमुद बनीं सुपरवाइजर एसोसिएशन की मंत्री
विज्ञापन
सुपरवाइजर एसोसिएशन की अध्यक्ष बनीं कामिनी।
- फोटो : BASTI
कामिनी अध्यक्ष, कुमुद बनीं सुपरवाइजर एसोसिएशन की मंत्री
बस्ती। शहर के रौता चौराहा स्थित केके भवन में रविवार को बाल विकास सुपरवाइजर एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। द्वितीय सत्र में संगठन का चुनाव हुआ। सर्व सम्मति से कामिनी कुमारी को अध्यक्ष और कुमुद सिंह को मंत्री चुना गया।
विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी राम अधार पाल की देख रेख में हुए चुनाव में अनुराधा पाठक उपाध्यक्ष, रीता राय कोषाध्यक्ष, रंजना श्रीवास्तव संगठन मंत्री, अलका वर्मा लेखा सम्प्रेक्षक और वंदना वर्मा प्रचार मंत्री चुनी गईं।
मुख्य अतिथि एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष रेनू शुक्ला ने कहा कि राज्य कर्मचारी संकट से गुजर रहे हैं। पुरानी पेंशन नीति की बहाली अधर में है और समस्याओं के समाधान की जगह उनकी अनदेखी की जा रही है। ऐसी स्थिति में एकजुटता से अधिकारों को हासिल करने के लिए चरणबद्ध ढंग से अपनी आवाज उठानी होगी। उन्होंने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कहा कि एसोसिएशन की मजबूती से ही समस्याओं का हल निकलेगा।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा और मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि यदि कर्मचारी एकजुट न हुए तो आने वाले दिन और मुश्किलोें से भरे होंगे। सरकार कर्मचारी संगठनों से संवाद तक नहीं कर रही है। ऐसी स्थिति में अपने अधिकारों के लिये एकजुट होना होगा। विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि जनपद स्तर पर कर्मचारी समस्याओं का समाधान लंबित है, विभागीय अधिकारी उसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में कर्मचारी अपनी शक्ति बढ़ाएं और संगठनों को ताकत दें।
इस मौके पर कार्यालय सचिव संतोष राव, अविनाश कुमार, सरिता सिंह, आशा, सरिता मौर्य, गीता सिंह, पुष्पा, कामिनी श्रीवास्तव, निर्मला सिंह आदि मौजूद रहे।