फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SUBHASP organised meeting

सुभासपा अपनी नीतियों और उद्देश्यों को लेकर जाएगी लोगों के बीच

Thu, 28 Jul 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
SUBHASP organised meeting
जनता के बीच जाएगी सुभासपा
विज्ञापन

बस्ती। मालवीय रोड स्थित एक निजी मैरिज हाल में आयोजित सुभासपा की समीक्षा बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा से गठबंधन समाप्त हो चुका है। पार्टी अब अपनी नीतियों व उद्देश्यों को लेकर लोगों के बीच जाएगी।
उन्होंने बताया कि बस्ती व देवीपाटन मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा की रणनीतियों पर चर्चा के लिए आए हैं। बताया कि पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। इस बार चुनाव में जनाधार बढ़ाना लक्ष्य रखा गया है। पार्टी राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार राजभर ने बताया कि कम समय में ही ओम प्रकाश राजभर गरीबों व पिछड़ों की सशक्त आवाज बनकर उभरे हैं। पार्टी के पूर्वांचल कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बिच्छेलाल राजभर ने बताया कि पार्टी की मजबूती के लिए पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड व पश्चिमांचल में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

महादेवा विधायक दूधराम ने बताया कि सुभासपा लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसका फायदा 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलेगा। जिलाध्यक्ष अमन कुमार राजभर ने बताया कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। समीक्षा बैठक में सपा छोड़कर सुभासपा में शामिल हुए फूलचंद श्रीवास्तव को प्रदेश महासचिव पूर्वांचल के पद पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा, महासचिव तुलसीराम राजभर, संजय चौहान, मनोज कुमार राजभर ने संबोधित किया। मौके पर रामललित राजभर, सुनील कुमार पांडेय, पीतांबर राजभर, केशवराम राजभर, आशीष राजभर, रामप्रीत राजभर, उमेश, केशव, सुनील, राहुल निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed