{"_id":"699f4d0b8a5abc4c630a0b49","slug":"six-thieves-arrested-three-incidents-solved-basti-news-c-207-1-bst1006-153942-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छह चोर गिरफ्तार, तीन वारदात का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छह चोर गिरफ्तार, तीन वारदात का खुलासा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस
बस्ती। नगर पुलिस और एसओजी टीम ने तीन दुकानों में हुई चोरी का बुधवार को खुलासा किया है। इस मामले में एक बाल अपचारी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी बस्ती जिले के ही रहने वाले हैं।
पुलिस ने चोरी का शत-प्रतिशत सामान और चार बाइक (तीन चोरी की और एक घटना में प्रयुक्त) बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ये चोरियां ग्राम कटरूआ दलथम्मन सिंह स्थित किराना दुकान, ग्राम सिसवारी कुंवर सिंह स्थित भवन निर्माण सामग्री की दुकान और ग्राम नरायनपुर डिहवा चौराहे पर कपड़े की दुकान में हुई थीं। आरोपियों के नाम वीरेंद्र कुमार (22) निवासी फुलवरिया बरगाह थाना नगर जनपद बस्ती, शुभम सोनी (21) निवासी महुआ थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर हालपता गांधी नगर थाना रुधौली जनपद बस्ती।
राज सोनकर (20) निवासी रुद्र नगर थाना रुधौली, राहुल यादव (25) निवासी आसपुर गनेशपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, विकास कुमार गौतम (26) निवासी रूद्र नगर वार्ड नं- 4 थाना रुधौली है। इसके अलावा एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया है। अमहट घाट से विकास कुमार गौतम को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने चोरी की बाइक खरीदने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से कपड़े, कॉस्मेटिक, बैटरी, इन्वर्टर, 2850 रुपय और एक चाकू बरामद हुआ।