फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Selection of city market for ideal Nagar Panchayat

Basti News: आदर्श नगर पंचायत के लिए नगर बाजार का चयन

Sun, 11 Aug 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 11 Aug 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Selection of city market for ideal Nagar Panchayat
- बस्ती सहित सूबे की 20 नगर पंचायतों का शासनादेश जारी
विज्ञापन

- प्रमुख सचिव ने डीएम को कराया अवगत

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नगर बाजार (बस्ती)। जिले के नगर पंचायत नगर बाजार का चयन शासन स्तर से आदर्श नगर पंचायत के लिए किया गया है। बस्ती और गोरखपुर मंडल केवल एक का चयन किया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव महेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार रात शासनादेश जारी कर दिया है। इनमें बस्ती के नगर बाजार सहित सूबे के अलग-अलग जिलों की 20 नगर निकायों को पं. दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना अंतर्गत चयन किया गया है। इनसे संबंधित जिलाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
बता दें कि तत्कालीन जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने नगर पंचायत नगर को आदर्श नगर पंचायत योजना में चयनित करने के लिए शासन से पहल की थी। चयन के बाद अवस्थापना सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए नगर पंचायत नगर को शासन द्वारा चार करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने खुशी जाहिर करते हुए नगर की जनता को बधाई दी है।
विज्ञापन


शासन व प्रशासन का आभार जताते हुए कहा है कि नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाना हमारा उद्देश्य है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है कि जन आकांक्षाओं पर खरा उतरना नगर पंचायत प्रशासन का कर्तव्य है। आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने से उम्मीदें, जवाबदेही और जिम्मेदारियां अधिक बढ़ गई हैं। शासन के इस निर्णय से नगर पंचायत के सभासदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर की जनता में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed