{"_id":"65493c5000d04ff7d4027c18","slug":"second-earthquake-within-four-days-basti-news-c-207-1-bst1001-6717-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चार दिन के भीतर भूकंप का दूसरा झटका, कम ही लोग कर पाए महसूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चार दिन के भीतर भूकंप का दूसरा झटका, कम ही लोग कर पाए महसूस
Tue, 07 Nov 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में चार दिन के भीतर सोमवार की शाम 4:16 बजे दूसरी बार भूकंप का हल्का झटका आया। मगर, इस बार यह बमुश्किल एक सेकेंड तक ही प्रभावी रहा। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। काफी लोग इस झटके को महसूस नहीं कर पाए। एक-दूसरे के जरिये लोगों को भूकंप आने का पता चला।
भूकंप का पहला झटका तीन नवंबर की रात 11:34 बजे महसूस किया गया था। इसकी तीव्रता 5.9 थी और यह करीब 30 सेकेंड तक महसूस किया गया था। लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा था। सोमवार को फिर धरती में कंपन महसूस किया गया। इस बार देर तक कंपन न होने से अधिकतर लोगों को भूकंप का झटका महसूस नहीं हो सका। कुछ ही लोग इस हल्के झटके का एहसास कर पाए।
घरों से बाहर तक लोग एक-दूसरे को भूकंप की जानकारी देकर आगाह करते देखे गए। इस झटके से भगदड़ जैसी स्थिति नहीं रही, लेकिन लोग सहमे जरूर नजरराए। यह कयास लगाया जा रहा था कि कहीं दोबारा तेज झटका न आ जाए। बाद में सोशल मीडिया के जरिये भूकंप के हल्के झटके की प्रसारित खबर को देख लोगों ने राहत की सांस ली। खासकर शांत मुद्रा में बैठे लोग ही भूकंप के इस झटके एहसास कर पाए।
विज्ञापन
काम में उलझे हुए लोग या मोबाइल फोन पर बात करने वाले और यात्रा करने वाले लोगों को बमुश्किल एक सेकेंड के लिए आया भूकंप पता नहीं चला। यही वजह कि भगदड़ की स्थिति नहीं बन पाई। एहसास करने वालों ने जब बताया तो लोग तुरंत यकीन भी नहीं कर रहे थे। इसकी पुष्टि के लिए अलग-अलग जगहों पर फोन मिलाया जाने लगा।