फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Scam of eight lakh rupees in the name of share in restaurant

Basti News: रेस्टोरेंट में हिस्सेदारी के नाम पर आठ लाख रुपये का घपला

Wed, 17 Jul 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Scam of eight lakh rupees in the name of share in restaurant
- मड़वानगर टोल प्लाजा के पास साझेदारी में चाय की कैंटीन खोली थी
विज्ञापन

- कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। साझेदारी में रेस्टोरेंट चलाने के लिए आठ लाख रुपये लेकर घपला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली के मिल्लतनगर बेलवाडाड़ी निवासी फरमान अहमद ने तहरीर देकर बताया है कि उसने मड़वानगर टोल प्लाजा के पास साझेदारी में चाय की कैंटीन खोली थी। आरोप है कि दुकान को बढ़ाने के लिए साढ़े छह लाख रुपया ऑनलाइन और दो लाख रुपये नकद दिया था। पहला एग्रीमेंट 10 अक्टूबर 2023 जबकि दूसरा एग्रीमेंट छह दिसंबर 2023 को हुआ था।


आरोप है कि चार जून को विपक्षी पार्टनरों ने कुल आठ लाख बीस हजार रुपये हड़प लिए और धोखाधड़ी कर दुकान बंद कर फरार हो गए। साथ ही मोबाइल भी बंद कर लिए। कोतवाली पुलिस ने गाजीपुर जनपद के सैदपुर थानांतर्गत बरहपुर नन्दगंज निवासी बसंत बरनवाल, उनके बेटे चिराग बरनवाल, बेटी दिशा बरनवाल और पत्नी रितिका बरनवाल के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed