{"_id":"6a57df5836992d0f4b0ea4a8","slug":"saryu-46-cm-below-warning-level-increased-pressure-on-spurs-basti-news-c-207-1-bst1006-162439-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चेतावनी बिंदु से 46 सेंटीमीटर नीचे सरयू, स्परों पर बढ़ा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चेतावनी बिंदु से 46 सेंटीमीटर नीचे सरयू, स्परों पर बढ़ा दबाव
विज्ञापन
सरयू नदी के चांदपुर घाट पर माझा से ट्रैक्टर लाते किसान।
दुबौलिया। सरयू का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर दो किमी के दायरे में तटबंध पर बने ठोकरों व स्परों पर दबाव बढ़ने लगा है। माझा क्षेत्र में बाढ़ का पानी भी अब फैलने लगा है।
केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार बुधवार को शाम छह बजे जलस्तर 91.27 मीटर पर दर्ज किया गया है। यह चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर से 46 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर बढ़ने से पशुपालकों को चारा लाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं बाढ़ आने की आहट से सहमे सरयू उस पार खेती किसानी के लिए ट्रैक्टर को बुधवार को किसानों ने उनियार घाट से बड़ी नाव के सहारे चांदपुर घाट सुरक्षित उतार लिया है।
किसान तिलक राम यादव ने बताया की जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में नदी उस पार माझा से ट्रैक्टर लाना मजबूरी है। यदि चांदपुर घाट पर पीपा का पुल बन जाता तो खेती किसानी के लिए आसानी हो जाती। संवाद