{"_id":"679138da5e76ae17370c9dd6","slug":"routes-of-two-express-trains-changed-due-to-the-block-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130854-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ब्लॉक के चलते दो एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ब्लॉक के चलते दो एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित
Wed, 22 Jan 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर, अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही हैं ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेलवे प्रशासन की ओर से बस्ती-लखनऊ रेल मार्ग स्थित घाघरा घाट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए पैदल उपरिगामी पुल निर्माण के चलते ब्लॉक दिया गया है। इससे दो एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन होने से गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नहीं जाएगी।
रेल मंत्रालय की ओर से लगातार यात्री सुविधाओं को लेकर रेलवे स्टेशनों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हर स्तर पर निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसके चलते रेलवे प्रशासन की ओर से ब्लॉक दिया जा रहा है। घाघरा घाट रेलवे स्टेशन पर चल रहे पैदल उपरिगामी पुल निर्माण कार्य के चलते बुधवार को गोंडा-बस्ती के रास्ते गोरखपुर को जाने वाली यशवंतपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन करते हुए इस ट्रेन को बाराबंकी, अयोध्या कैंट, मनकापुर, बस्ती के रास्ते चलाया गया।
24 जनवरी को आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा विशेष ट्रेन के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन बाराबंकी, अयोध्या कैंट, मनकापुर, बस्ती के रास्ते चलाई जाएगी। 24 जनवरी को ही रेल प्रशासन की ओर से कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन अपनी निर्धारित समय से 15 मिनट नियंत्रित कर (देरी) से चलाई जाएगी। 25 जनवरी को दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन को 55 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
..
कोट
घाघरा घाट रेलवे स्टेशन पर पैदल उपरिगमीपुर निर्माण कार्य के चलते दो एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। मार्ग परिवर्तन होने के कारण इन ट्रेनों का ठहराव उस दिन गोंडा रेलवे स्टेशन पर नहीं रहेगा।
-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर