{"_id":"6ae4fd0469583539c60419f8","slug":"relief-for-consumer-over-inflated-bill-electricity-corporation-fined-65000-basti-news-c-207-1-bst1006-170706-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बढ़े बिल पर उपभोक्ता को राहत, बिजली निगम पर 65 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बढ़े बिल पर उपभोक्ता को राहत, बिजली निगम पर 65 हजार जुर्माना
विज्ञापन
बस्ती। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी से परेशान उपभोक्ता को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बड़ी राहत दी है। आयोग के अध्यक्ष अमरजीत वर्मा और सदस्य अजय प्रकाश सिंह ने बिजली निगम के अधिकारियों पर 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही उपभोक्ता रामगोपाल का बिजली बिल माफ करने का आदेश दिया है।
गांधीनगर निवासी रामगोपाल ने अधिवक्ता संजीव कुमार भट्टाचार्य के माध्यम से आयोग में परिवाद दाखिल किया था। उनका आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में काफी बढ़ोतरी हो गई, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में बिजली निगम में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई करते हुए आयोग ने विद्युत वितरण उपखंड अमहट के उपखंड अधिकारी, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता को आदेश जारी किया है।