{"_id":"628a7f2dc8b9e001a92f90c0","slug":"relax-to-high-rate-and-dealer-face-hardship-basti-news-gkp437789660","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई से थोड़ी राहत, डीलरों को लगा करारा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई से थोड़ी राहत, डीलरों को लगा करारा झटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई से थोड़ी राहत, डीलरों को लगा करारा झटका
बस्ती। पेट्रोल में 8.86 व डीजल में 07.02 रुपये की कटौती केंद्र सरकार ने शनिवार की रात 12 बजे के बाद से कर दी। पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कमी से आम जन को महंगाई से राहत मिलेगी मगर इस कटौती ने पेट्रोल व डीलज के डीलरों को करारा झटका दिया है। माल के आवागमन को लेकर ट्रांसपोर्ट के किराए में भी कमी के आसार नजर आने लगे हैं, मगर इन सबको लेकर व्यापारी, ट्रांसपोर्टर व पेट्रोल डीजल के डीलर क्या सोचते हैं। इस पर संवाददाता ने उनसे बातचीत की। प्रस्तुत है मुख्य अंश।
बोले, व्यापारी
पांडेय बाजार में थोक का कारोबार करने वाले व्यापारी देवी प्रसाद गुप्ता कहते हैं कि पेट्रो मूल्यों में कमी से महंगाई में राहत मिलेगी। आम लोगों के रोजमर्रा के उपयोग के सामानों की कीमत पर इसका सीधा असर होगा। क्योंकि बाहर से जो सामग्री आती है उसके ईंधन का खर्च कम हो जाएगा।
पुरानी बस्ती के ही व्यापारी राम प्रसाद गुप्ता कहते हैं कि थोक कारोबार पर डीजल की कीमतों में कटौती का सीधा असर होगा। क्योंकि यहां जो माल हर दिन आता है उसकी महंगाई से बाजार प्रभावित हो चुका था, मगर अब थोड़ी राहत मिल जाएगी। सरकार को चाहिए कि वह कम से कम दस रुपये मूल्य और घटाए।
विज्ञापन
-
बोले, ट्रांसपोर्टर
आरके ट्रांसपोर्ट के संचालक राजेश कुमार ने कहा कि डीजल व पेट्रोल की कीमतों के कम होने से एक से डेढ़ प्रतिशत तक किराए में कटौती हो जाएगी, मगर इससे कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। सरकार को ओवर लोड पर कोई निर्णय लेना चाहिए, जिससे परिवहन व्यवस्था को राहत मिल सके। इस कटौती से कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।
ट्रांसपोर्टर हेमंत अग्रहरि ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम में कमी से ट्रांसपोर्टेशन का किराया निश्चित तौर पर कम होगा, जो महंगाई में राहत देगा। वैसे मेरा सुझाव है कि सरकार को थोड़ी कीमत और कम करनी चाहिए। जिससे बाजार में ग्रोथ हो सके।
--
बोले, डीलर
उमेश फीलिंग सेंटर बसडीला के डीलर अशोक सिंह ने कहा कि तेल की कीमतों मे कटौती ने डीलरों को करारा झटका दिया है। सरकार ने तो कीमत धीरे-धीरे बढाई थी, मगर कटौती एक साथ कर दी, जिससे करीब साढ़े तीन लाख का नुकसान उठाना पड़ा है। क्योंकि रविवार होने के नाते अधिक तेल उठा लिए थे। यही हाल अन्य कई डीलरों का भी है। सभी को दो से लेकर चार लाख तक का झटका लगा है।
किसान सेवा केंद्र दसकोलवा के डीलर अजय वीर सिंह ने कहा कि सरकार ने अचानक कीमत घटा कर डीलरों की जेब काट ली है। यदि सरकार धीरे-धीरे कीमत घटाती तो कोई विशेष प्रभाव डीलरों पर नहीं पड़ता मगर अचानक 8.86 पेट्रोल व 07.02 रुपये कीमत कम करने से बड़ा नुकसान सहना पड़ा है। वैसे इस कटौती का बाजार पर प्रभाव पड़ेगा।