फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rate lists not displayed at shops... fertilizers and seeds being overrated

Basti News: दुकानाें पर नहीं चस्पा हुई रेट लिस्ट...खाद-बीज की हो रही ओवर रेटिंग

Sun, 23 Nov 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rate lists not displayed at shops... fertilizers and seeds being overrated
खाद्यान्न वितरण की ​स्थिति देखते डीएसओ विमल कुमार शुक्ल संवाद
बस्ती। सहकारी समितियों और निजी क्षेत्र के खाद- बीज दुकानों पर अभी भी रेट लिस्ट चस्पा करने का नियम लागू नहीं हो पाया है। जानकार बताते हैं कि स्थानीय जिम्मेदार ओवर रेटिंग के चक्कर में रेट सूची की वॉल पेंटिंग कराने से कतरा रहे हैं। 936 रुपये प्रति बोरी अनुदानित बीज अधिकांश जगहों पर 1050 रुपये में बिक रहा है। एक बोरी में 114 रुपये की ओवर रेटिंग खुलेआम हो रही है। इसी तरह अनुदानित डीएपी और यूरिया खाद में भी 90 से 100 रुपये बोरी अधिक लिया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि यदि समितियों और दुकानों पर खाद- बीज की रेट सूची का वॉल पेंटिंग हो जाने से ओवर रेटिंग नहीं हो पाएगी। किसान इसके खिलाफ आवाज उठाने लगेंगे। इसीलिए स्थानीय जिम्मेदार रेट सूची की वॉल पेंटिंग नहीं करा रहे हैं। किसान राम प्रकाश ने बताया कि कप्तानगंज में उन्हें अनुदानित बीज 1050 रुपये बोरी मिली है। जबकि इसका अनुदानित मूल्य 936 रुपये हैं।
विज्ञापन

इसी तरह सुभाष चंद्र ने बताया कि मंडी समिति बीज भंडार पर उन्हें 1050 रुपये गेहूं का बीज मिला है। सभी किसानों को इसी दर पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। यह हाल तब है जबकि अभी पिछले सप्ताह भ्रमण पर आए कृषि निदेशक ने दो केंद्रों के निरीक्षण के दौरान रेट सूची की वॉल पेंटिंग नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई थी। विभाग को नोटिस भी जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के बाद जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य के स्तर से खाद-बीज से संबंधित केंद्र प्रभारी और दुकानदारों को रेट सूची चस्पा कराने के निर्देश भी दिए गए। लेकिन, इसका कोई प्रभावी असर नहीं देखा गया। ऐसे में विभाग भी अब सख्त हो गया है। डीएओ अपनी टीम के साथ लगातार छापेमारी कर रहे हैं। जिन दुकानों और समितियों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं मिल रही है, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
------------
मुजहना में नहीं मिली वॉल पेंटिंग
डीएओ डॉ. बाबू राम मौर्य एक दिन पहले सॉऊघाट क्षेत्र के इफको कृषक सेवा केंद्र मुजहना का निरीक्षण किया। यहां एपपीके की 108 बोरी पाई गई। स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर नहीं मिला। उर्वरक पर देय अनुदान की राशि की वॉल पेंटिंग भी नहीं कराई गई थी। डीएओ ने संबंधित उर्वरक विक्रेता को नोटिस जारी किया है। किसान सेवा केंद्र नवीन मंडी के निरीक्षण के समय 89.95 एमटी डीएपी में से महज 9.1 एमटी का वितरण पाया गया। डीएओ ने किसानों की डिमांड डीएपी उर्वरक उपलब्ध कराने की चेतावनी दी। इसी तरह विकास खंड गौर के सोनवलिया, राम हिमाचल वर्मा सीटकोहर, मौर्य बीज भंडार कछीया, गौतम बीज भंडार गौर में भी रेट लिस्ट चस्पा नहीं मिली। यहां से गेहूं बीज के नमूने भी लिए जा चुके हैं।

कोट
सभी दुकानों और समितियों पर अनुदानित बीज और खाद का रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से वॉल पेंटिंग होनी चाहिए। निरीक्षण के समय जिन जगहों पर वॉल पेंटिंग नहीं पाई जाएगी संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसीलिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खाद-बीज का वितरण पीओएस मशीन के जरिये ही किया जाएगा। यदि स्टाॅक एवं वितरण रजिस्टर अपूर्ण मिले तो भी कार्रवाई होगी।
-डॉ. बीआर मौर्या, डीएओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed