{"_id":"62e18a369111601e893a59e8","slug":"rape-accused-has-gone-jail-basti-news-gkp4451627125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भेजा गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भेजा गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल भेजा गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी
बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में पीड़िता के बाबा ने तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने बड़हरकला थाना हर्रैया निवासी आकाश पांडेय के विरुद्ध पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा में कार्रवाई की है।
तहरीर के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार देर शाम करीब सात बजे गांव के बाहर पोखरे के पास शौच के लिए गई थी। आरोप है कि पहले से मौजूद आकाश पांडेय ने उसे पकड़ लिया। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग खोजने निकले। पोखरे के पास पीड़िता को बदहवास अवस्था में पाया। मौके पर मौजूद आरोपी को परिवार व कुछ अन्य लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
परिवार के लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बालिका को 108 नंबर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया और आरोपी को अपने हिरासत में लेकर उसे भी सीएचसी ले गए। बाद में पीड़िता के बाबा ने तहरीर दी। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
--