फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rajaswa Karmiyao ko Gherkar Pita

पैमाइश करने गए राजस्व कर्मियों को घेरकर मारापीटा

Tue, 26 Jul 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rajaswa Karmiyao ko Gherkar  Pita
पैमाइश करने गए राजस्व कर्मियों को घेर कर पीटा
विज्ञापन

बस्ती। चकरोड का सीमांकन करने गए राजस्व कर्मियों के साथ अभद्रता व मारपीट करने के आरोप में सोनहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। भानपुर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक जयश्री प्रसाद ने तहरीर दी है।
तहरीर में बताया है कि 18 जुलाई को क्षेत्र के शंकरपुर निवासी रमजाद उर्फ सज्जाद अली के आवेदन पत्र पर उच्चाधिकारियों ने पैमाइश करने का निर्देश दिया गया। निर्देश के अनुपालन में राजस्व गांव शंकरपुर के चकरोड संख्या 173 की सीमांकन के लिए हल्का लेखपाल अरुण कुमार यादव, लाखन सिंह व रवी कुमार पांडेय राजस्व टीम के साथ गए थे। आरोप है कि चकरोड का सीमांकन करते समय मोबीन व नसीम निवासी शंकरपुर थाना सोनहा ने गांव के अन्य लोग लगभग बीस अज्ञात लोगों के साथ राजस्व टीम को घेर लिया।
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए लेखपाल का खसरा फाड़ दिया। साथ गए लेखपालों के साथ अभद्रता की। मारपीट करते हुए अपशब्द व जातिसूचक शब्द कहा। उनकी मोबाइल छीन ली, जिसे बाद में वापस कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर बलवा, मारपीट, सरकारी अभिलेख फाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा, एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed