Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rain all day... attendance marked for 17,288 workers, but no work was seen.

Basti News: दिनभर बारिश...17288 श्रमिकों की लगा दी हाजिरी, नहीं दिखा काम

Sun, 01 Nov 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rain all day... attendance marked for 17,288 workers, but no work was seen.
बस्ती। जिले में 30 और 31 अक्तूबर को हुई बारिश के दौरान वीबी-जी रामजी पोर्टल पर 17,288 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई। जिनकी इस मजदूर के लिए 51 लाख 98 हजार 400 रुपये का भुगतान होगा। पोर्टल पर इन मजदूरों से सड़क निर्माण और पौधरोपण समेत विभिन्न कार्य कराना दर्शाया गया है जबकि मौके पर पड़ताल के दौरान कई स्थानों पर काम होता नहीं मिला। ऐसे में बारिश के बीच हजारों मजदूरों की उपस्थिति दर्ज होने पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

30 अक्तूबर को जिले में सबसे अधिक 16,859 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई। इन्हें 554 परियोजनाओं में कार्य करते हुए दिखाया गया है। वहीं, 31 अक्तूबर को 22 परियोजनाओं में 429 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज हुई। इस तरह दोनों दिनों में कुल 17,288 मजदूरों के काम करने का रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्तूबर को जिले में 27.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। गांवों में रास्तों और खेतों में जलभराव के चलते आवागमन मुश्किल हो गया था। इसके बावजूद पोर्टल पर बड़ी संख्या में मजदूरों की हाजिरी दर्ज होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पोर्टल पर दर्ज कुछ कार्यस्थलों की मौके पर पड़ताल की तो कई जगह मस्टररोल में दर्ज कार्य और मौके की स्थिति में अंतर मिला। बारिश के दौरान कार्य कराए जाने और मजदूरों की हाजिरी दर्ज होने को लेकर सवाल उठ चुके हैं।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed