फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Radhika murder case: Son turned out to be mother's killer, arrested

राधिका हत्याकांड: बेटा ही निकला मां का हत्यारोपी, ऐसे खुला राज

Wed, 14 Sep 2022 12:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2022 12:07 PM IST
सार

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या के इस प्रकरण की छानबीन के लिए वाल्टरगंज थानेदार योगेश प्रताप सिंह और स्वाट प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह व उनकी टीम को लगाया गया था। दोनों टीमों की तफ्तीश में पाया गया कि घटना को लेकर राधिका का पुत्र अशोक नामजद किए गए अनिल को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था

विज्ञापन
Radhika murder case: Son turned out to be mother's killer, arrested
वाल्टरगंज पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI

विस्तार

वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के कठिनौली गांव की 60 वर्षीय राधिका को उनके ही बेटे अशोक ने मौत के घाट उतारा था। पुलिस के मुताबिक अशोक का भाई की पत्नी से अवैध संबंध है। जिसे लेकर अशोक की मां यानी राधिका विरोध करती थीं। जिसके कारण अशोक ने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए खेत में ले जाकर हत्या कर दी। उसने हत्या का सारा दोष अपने फुफेरे भाई अनिल पर मढ़ दिया था। 31 अगस्त की शाम को की गई इस हत्या का मंगलवार को अनावरण करते हुए हत्यारोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या के इस प्रकरण की छानबीन के लिए वाल्टरगंज थानेदार योगेश प्रताप सिंह और स्वाट प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह व उनकी टीम को लगाया गया था। दोनों टीमों की तफ्तीश में पाया गया कि घटना को लेकर राधिका का पुत्र अशोक नामजद किए गए अनिल को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। वहीं पुलिस ने अनिल के बारे में छानबीन की तो पता चला कि घटना के दिन अनिल एक ढाबे पर मौजूद था। वह कठिनौली गांव की तरफ गया ही नहीं था।
विज्ञापन


 

इस तरह शक के दायरे में आया अशोक

इस हत्याकांड में नामजद किए गए अनिल की संलिप्तता न पाए जाने पर पुलिस ने राधिका के बेटे व मुकदमा दर्ज कराने वाले अशोक की गतिविधियों को शक के दायरे में लेकर छानबीन शुरू की। जिसमें पता चला कि अशोक के अपनी भाई की पत्नी से गहरे संबंध हैं। अपनी भाई की अनुपस्थिति में अशोक अपने भाई की पत्नी से वार्ता करता रहता था तथा हैदराबाद जा कर भी उससे मुलाकात की थी। इस तथ्य से अशोक और उसके भाई की पत्नी लगातार मुकरते रहे जबकि दोनों की लंबी बातचीत का पुलिस को साक्ष्य मिले थे।

वहीं, घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने भी किसी बाहरी व्यक्ति के आते जाते नहीं देखा था। वहां सिर्फ अशोक और उसकी मां के मौजूद होने के प्रमाण मिले। पुलिस ने गंभीरता से पूछताछ की तो अशोक ने भाई की पत्नी से संबंध होना स्वीकार किया है। साथ ही उसने यह भी कबूल किया कि इस संबंध का विरोध करने पर उसने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। एसपी के मुताबिक पुलिस इस हत्याकांड में अशोक के भाई की पत्नी की संलिप्तता की जांच कर रही है।

यह हुआ था
31 अगस्त की शाम को करीब पांच बजे वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कठनौली गांव निवासी राधिका देवी (60) खेत में धान की निराई करने गईं थीं। जब देर तक वह वापस नहीं आई तो उनका बेटा गुड्डु उन्हें ढूंढने निकला। सबसे पहले वह अपने खेत में गया, जहां अपनी मां को खून से लथपथ पड़ा देख वह घबरा गया। उसकी मां का दोनों हाथ उसकी ही साड़ी से बांधा गया था। गुड्डू के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जमा हो गए।

परिवार व गांव के लोग राधिका देवी को निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका राधिका देवी के बेटे अशोक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनकी मां बुधवार की देर शाम धान के खेत में निराई करने गई थीं। आरोप है कि तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे अनिल कुमार निवासी मड़वानगर व उसके एक अन्य साथी ने धारदार हथियार से मां के गले, पीठ व सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed