फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Queue since morning for Aadhaar... still not coming

Basti News: आधार के लिए सुबह से कतार... फिर भी नहीं आ रही बारी

Thu, 30 Jan 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Queue since morning for Aadhaar... still not coming
मालवीय रोड स्थित यूनियन बैंक के बाहर आधार के इंतजार में बैठे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। आधार बनवाने और अपग्रेड कराने के लिए डाकघर, बैंक और अन्य केंद्रों पर लोग सब काम छोड़कर पहुंच रहे हैं। मगर, कर्मियों की कमी और सर्वर की समस्या से आधार बनने में विलंब हो रहा है।
कई आधार केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लाइन लग जाती है। दो-चार घंटे बाद जब लाइन लगाए लोगों का नंबर आता है तो सर्वर ही फेल हो जाता है। ऐसे में आधार के लिए सुबह से की गई मशक्कत बेकार हो जाती है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मुख्य डाकघर परिसर में आधार बनवाने के लिए महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग जगह-जगह बैठे नजर आए। किसी को नया आधार कार्ड बनवाना था तो कोई आधार अपग्रेड कराने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछने पर करही निवासी सुंदरी ने बताया कि कि आधार कार्ड बनवाने के लिए दो दिन से दौड़ लगा रही हूं। सुबह छह बजे आई हूं। दौड़ भाग में 350 रुपये खर्च भी हो गए। फार्म भी जमा कर लिया गया, अब बताया जा रहा है सर्वर सुबह से नहीं चल रहा है। कल भी सर्वर न चलने के कारण घंटों इंतजार करने के बाद घर वापस जाना पड़ा था।
रमेश का कहना है कि वह तीन दिन से बेटे का आधार बनवाने आ रहे हैं। हर बार लाैटना पड़ता है।
प्रधान डाकघर के हेड पोस्टमास्टर रमेश चंद्र ने बताया कि कर्मचारियों की कमी और सर्वर के लगातार काम न करने के कारण आधार बनने में दिक्कत आ रही है। रोज 20 से 25 नए आधार और अपग्रेड हो पाते हैं। यूआईडी पर फोटो न स्वीकार करने पर भी दिक्कत हो रही है।

इसके अलावा आधार बनवाने और अपग्रेड कराने के लिए यूनियन बैंक की शाखा पर भी लोग बैठे नजर आए। कर्मचारी ने बताया कि यहां एक ही मशीन है। 25 से 30 फार्म लिए जाते हैं। यहां आने वाले ज्यादातर लोगों का आधार कार्ड बन भी जा रहा है। ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed