फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protest against inflation

महंगाई के विरोध में रसोई गैस सिलिंडर लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 09 Nov 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
protest against inflation
महंगाई के विरोध में रसोई गैस सिलिंडर लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- लोहिया कांप्लेक्स से डीएम कार्यालय तक निकाला जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बढ़ती महंगाई के विरोध मे वाम मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कंधे पर रसोई गैस सिलिंडर लादकर प्रदर्शन किया। देशव्यापी विरोध दिवस के मौके पर मंगलवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में लोहिया काम्प्लेक्स से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को 11 सूत्रीय मांग पत्र भी भेजा गया।
ज्ञापन में पेट्रोलियम उत्पादों से उत्पाद शुल्क व अन्य कर वापस लिए जाने, सरसों तेल, दवा, दाल, खाद, बीज आदि के दामों को कम किए जाने, कृषि क़ानूनों सहित प्रस्तावित बिजली विधेयक वापस लिए जाने, खाद की कालाबाजारी रोके जाने, गन्ना बकाया मूल्य भुगतान करने, धान खरीद केंद्रों की व्यवस्था ठीक किए जाने, त्रिपुरा सहित अन्य राज्यों में अल्पसंख्यकों पर हमले के दोषियों को दंडित किए जाने और युवाओं को रोजगार देने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में राम गढ़ी चौधरी, केके तिवारी, अशर्फीलाल गुप्ता, बिफई राव, वीरेंद्र प्रताप मिश्र, ध्रुवचंद, शेषमणि, पूनम, नवनीत यादव, सरोज, सुरेंद्र मोहन शर्मा, श्यामू, अलख देव, इंद्रावती, दिलीप कुमार, रमन, बदलू, साजिरुन्निशा, राम शंकर, इरफान खान, राम दयाल, राजेश, जग प्रसाद, राम लाल, अनिल, रणविजय, अरुण राज, राम गुलाम, जय राम, श्याम भारद्वाज, केशव आदि कामरेड शामिल थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed