{"_id":"6aff69bbacc166b61608bdae","slug":"price-of-arhar-dal-split-pigeon-pea-jumps-by-rs-30-basti-news-c-207-1-bst1005-172183-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अरहर की दाल के भाव में 30 रुपये का उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अरहर की दाल के भाव में 30 रुपये का उछाल
विज्ञापन
बस्ती। महंगाई की मार से पहले ही परेशान लोगों की रसोई का बजट दालों की बढ़ती कीमतों ने और बिगाड़ दिया है। किराना बाजार में अरहर, उड़द, चना, मूंग और मटर दाल के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है।
एक माह के भीतर ही घरेलू जरूरतों का सामान खरीदने में लोगों को अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। पांडेय बाजार के थोक और फुटकर कारोबारियों रवि और गौरव गुप्ता के मुताबिक, छह महीने में अरहर दाल के भाव में 30 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं, उड़द दाल 120 रुपये से बढ़कर 145 रुपये, चना दाल 90 से बढ़कर 110 रुपये और मूंग दाल 100 से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो हो गई है। दालों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब ग्राहकों की खरीदारी पर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन
दुकानदार राकेश और प्रमोद कुमार ने बताया कि फसलों पर मौसम की मार के कारण आवक कम हुई है। इसके अलावा थोक बाजार में खरीद महंगी होने और बाहर से आने वाली दालों की लागत बढ़ने का असर स्थानीय बाजार पर पड़ रहा है। ग्राहकों ने अब दाल की खरीदारी की मात्रा कम कर दी है। दुकानदारों के मुताबिक, आगे भी कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। दालों के बढ़ते दाम का असर शादी-विवाह के आयोजनों पर भी पड़ सकता है।
आयोजकों को भोजन की व्यवस्था पर पहले से अधिक खर्च करना पड़ेगा। ग्राहक रुचि और निर्मला ने बताया कि दाल रोजमर्रा के भोजन का जरूरी हिस्सा है। इसकी कीमतें बढ़ने से घर का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है।