{"_id":"6aff694de8273a6bb1077166","slug":"heritage-walk-in-mahua-dabar-rare-documents-viewed-at-an-exhibition-basti-news-c-207-1-bst1005-172188-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महुआ डाबर में हेरिटेज वाक, प्रदर्शनी में दुर्लभ दस्तावेज का किया दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महुआ डाबर में हेरिटेज वाक, प्रदर्शनी में दुर्लभ दस्तावेज का किया दीदार
विज्ञापन
बस्ती। विश्व धरोहर सप्ताह पर बृहस्पतिवार को क्रांतितीर्थ महुआ डाबर स्थित संग्रहालय परिसर में हेरिटेज वॉक और दस्तावेज प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, इतिहास प्रेमियों और क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लेकर ऐतिहासिक धरोहरों को जानने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महुआ डाबर के शहीदों और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देकर हुई। इसके बाद निकली हेरिटेज वॉक में प्रतिभागियों ने मनोरमा नदी तट स्थित ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। स्थानीय इतिहासकारों और वरिष्ठ नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम, जनआंदोलन और क्रांतिकारियों के बलिदान से जुड़ी जानकारी दी। संग्रहालय परिसर में लगी प्रदर्शनी में दुर्लभ दस्तावेज, पुराने पत्र, पांडुलिपियां, पुस्तकें, समाचार पत्रों की कतरनें, तस्वीरें, मानचित्र और विभिन्न कालखंडों के सोने, चांदी व तांबे के सिक्के प्रदर्शित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि महुआ डाबर संघर्ष और बलिदान की जीवंत ऐतिहासिक धरोहर है।
इसे सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में डॉ. शाह आलम राना, मोहित कुमार, अबरारुलहक, अतुल चौधरी, तोराब अहमद, उदयपाल, फतेह मोहम्मद, शाबान और सौरभ मौजूद रहे।